दो नहीं 5-6 बच्चे पैदा करना चाहती थीं सुनीता आहूजा, पति गोविंदा के सवाल पर भड़की!
Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह लगातार रियलिटी शोज में भी नजर आ रही है और हाल ही में एकता कपूर की फिल्म से उन्होंने डेब्यू करने की घोषणा कर दी है।

चैरिटी इवेंट में पहुंची सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा को रियलिटी शो लॉकअप में देखा गया था और फिलहाल अब वह शो से आउट हो चुकी है। गुरुवार को वह सारा अरफीन की फाउंडेशन के चैरिटी इवेंट में भी पहुंची थी। जहां से उनके फोटोज खूब वायरल भी होते हुए नजर आ रहे हैं।
गरीब बच्चों के लिए दान करके सुनीता आहूजा काफी खुश नजर आए क्योंकि 16 जुलाई को उनकी बेटी टीना का जन्मदिन था। सुनीता आहूजा ने सारा को उनसे यह चैरिटी करवाने के लिए शुक्रिया भी किया। सुनीता को भी बच्चों द्वारा कही प्यार मिला।
5-6 बच्चे करना चाहती थी सुनीता
पैपराजी ने इस पूरे चैरिटी इवेंट को कर किया और यहां पर एक रिपोर्टर से बात करते वक्त सुनीता ने बताया कि "वह 5 से 6 बच्चे चाहती थी। इस पर बात करते हुए सुनीता ने कहा कि मुझे बच्चे बहुत पसंद है और मेरा बस चले तो मैं 2 नहीं बल्कि 5 से 6 बच्चे पैदा करती। बच्चे एंजेल होते हैं और उनके मन में कोई भी छल कपट नहीं होता है।"
सुनीता और सारा ने गरीब बच्चों को रेनकोट और छतरी भी बांटी थी। पैप्स के साथ बात करते हुए सुनीता ने बताया कि लॉकअप में लड़ाई देखकर उनका डायबिटीज काफी ज्यादा बढ़ गया था। एक रिपोर्टर ने सुनीता से गोविंदा के आने वाले प्रोजेक्ट रूप पर बात की। तो सुनीता ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया और बताया कि यह उसके बारे में बात करने की जगह नहीं है।
सुनीता ने बेटे की खूब की तारीफ
सुनीता ने पैपराजी से यह भी अपील की के वह उनके और बेटे यशवर्धन के आने वाली फिल्म पर बात कर सकते हैं। बाकी किसी और चीज को लेकर वह बात नहीं करना चाहती हैं। सुनीता ने अपने बेटे के काम की खूब तारीफ की और कहा कि "मेरा बेटा बहुत संस्कारी है। उसे मैंने बड़ा किया है और मैंने उसका काम देखा है। वह 100% अपने पिता से बहुत ज्यादा आगे जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications