"मैं रेडी हूं, अभी शादी के लिए छोकरा जवान है...", दुबई की इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, किया प्रोपोज़

Arjun Kapoor Proposes Pamela Serena: एकता कपूर के नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में इस समय काफी ज्यादा धमाल मचा हुआ है। जहां एक तरफ आकांक्षा चौधरी को सेक्रेट रूम में बंद कर दिया गया था तो वही सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठ अय्यर को शो से बाहर किया जा चुका है।

Arjun Kapoor Pamela Serena

लेकिन आपको बता दें कि आने वाले जजमेंट डे पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस दौरान वह शो में जनता की आवाज भी बनेंगे और जनता के सवालों के कंटेस्टेंट्स से जवाब भी मांगने वाले हैं।

धीरज और आकांक्षा में होगी बहस

एक तरफ जेलर फराह और रितेश ने हर्षद चोपड़ा के गेम पर सवाल उठा दिए हैं। धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग बता दिया। धीरज ने कहा कि वह आकांक्षा की कुछ हरकतों से अनकंफरटेबल महसूस करते हैं। इसके बाद आकांक्षा भी भड़क जाती हैं और दोनों के बीच जजमेंट डे वाले दिन खूब बहस होगी।

अर्जुन ने पामेला को किया प्रपोज

अर्जुन कपूर की जैसे ही शो में एंट्री होती है तो वह दुबई की हसीना पामेला सेरेना के साथ में मजेदार बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर ने पामेला और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री को लेकर भी मजे लिए। पामेला को मजाक में उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया और कहा कि कलेश तो बहुत ज्यादा हो रहे हैं लेकिन मुझे वह कलेशी कॉर्नर (पामेला का शो) भी बहुत पसंद आया था। इस बात को सुनने के बाद में पामेला भी हंसने लग गई थी।

इसके बाद अर्जुन कपूर ने कहा कि "मैं तो तैयार हूं और अभी छोकरा शादी के लिए जवान है।" अर्जुन के प्रपोजल को सुनने के बाद में पामेला शरमा जाती हैं और उनके करीबी दोस्त आकांक्षा उन्हें टीज करने लगती है। अर्जुन ने आकांक्षा से सवाल किया कि "आपका और मेरा टेस्ट बिल्कुल से है। मुझे भी लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं।"

पामेला और अर्जुन की केमिस्ट्री फैन्स को आई पसंद

इसके बाद में पामेला और अर्जुन के बीच की क्यूट केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने लगी। अब फैन्सइस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी में पता चलेगा कि आखिरकार किस खिलाड़ी की शो से जर्नी खत्म हो जाएगी।

Read more about: arjun kapoor lock upp 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X