खुद को सन्नी-बिपाशा से बहुत ऊपर आंकती हैं पूनम

गौरतलब है की पूनम ने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट किया है की,उन्हें अब तक 30 फिल्मों का ऑफर मिल चूका है और ये एक सही समय है बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए। अभी इस फिल्म की सिर्फ स्क्रिप्ट पूनम को प्राप्त हुई है सिर्फ इतना होने पर ही पूनम सातवें आसमान पर नज़र आ रही है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर कमेन्ट करना शुरू कर दिया है। जहाँ अभी पूनम की पहली शिकार हुईं है अडल्ट फिल्म एक्ट्रेस सन्नी लियोन।
एक नीजी चैनल से हुई बातचीत के दौरान पूनम ने कहा है की, "मुझको नहीं पता की लोग सन्नी लियोन के बारे में इतना हो हल्ला क्यूं मचा रहे हैं। मेरी अपनी कुछ गाईडलाइन्स हैं, मैं हमेशा उसी गाईडलाइन्स में रहकर काम करूंगी। साथ ही मुझको ये पता की यहाँ बॉलीवुड में कितना दिखाना है और कितना छुपाना है। मैं दर्शकों के टेस्ट से भली भांति परिचित हूं।"
इस बातचीत में पूनम फिल्म जिस्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री बिपाशा बासु पर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आईं जहाँ उन्होंने कहा की अगर 2003 में बनी फिल्म जिस्म में काम करने का मौका मुझे मिला होता तो, मैं इस रोल को बिपाशा से भी ज्यादा अच्छे से निभाती। फिल्म में दर्शक जहाँ मेरे अंदर छुपी कला को देखते वहीं उन्हें और भी बहुत कुछ देखने को मिलता और उनका भरपूर टाइम पास होता।
अब देखने वाली बात ये है की पूनम इस तरह के ट्वीट डाल कर और चैनल से बातचीत कर केवल अटेंशन हासिल करना चाहती है या उन्हें अंग प्रदर्शन के अलावा एक्टिंग भी आती है। बॉलीवुड में एक बात कॉमन है की अभिनेत्री कपडे उतार कर सेक्सी सीन देकर इंडस्ट्री में आ तो सकती है मगर वो लम्बी पारी तभी खेल सकती है जब उसका अभिनय दमदार हो।


Click it and Unblock the Notifications