पिप्पा एक आगामी बॉलीवुड बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजा मेनन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में ईशान खटटर और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नज़रआये हैं। ये फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की अनकही कहानी है, जो साल 1971 में भारत-पकिस्तान के बीच लड़े गए युद्ध में भारत की विजय, गौरव, शौर्य की कहानी है। ये फिल्म 'द बर्निंग चफ्फीस' किताब पर आधारित होगी। कहानी फिल्म की कहानी में भारत की 45 कैवेलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता और उनके भाई मेजर राम और बहन राधा को दिखाया जाता है और इसी के इर्द गिर्द घूमती है। यह दोनों भाई 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर गरीबपुर की लड़ाई में बहादुरी से लड़े थे। वहीं इन भाइयो की बहन ने भी इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने आत्मसपर्पण कर दिया था। वहीं, भारत द्वारा युद्ध की घोषणा के ठीक 13 दिन बाद, एक नए राष्ट्र का जन्म हुआ था- जिसका नाम बांग्लादेश पड़ा। रिलीज यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई है।
गरीबपुर की लड़ाई एक ऐतिहासिक लड़ाई थी जिसने उपमहाद्वीप का नक्शा बदल दिया। ईशान खट्टर अभिनीत ये फिल्म काफी प्रामाणिक तरीके से 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध को पेश करती है। यदि आप वॉर फिल्म पसंद करते हैं, जो पिप्पा आपको जरूर देखनी चाहिए, खासकर मानवता के लिए खड़े होने की भारत की भावना को समझने के लिए।