X
होम टॉप-लिस्ट

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है 'बैन बस्तर मूवी', वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

Author Sandhya Yadav | Updated: Saturday, March 16, 2024, 12:05 PM [IST]

बस्तर फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, बता दें यह फिल्म नक्सलवाद की बर्बरता की कहानी कहती है, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर कुछ विरोधी लोगों ने बवाल मचा रखा है, फिल्म में कुछ राजनीतिक मुद्दे भी दिखाए गये है, ऐसे में इस फिल्म को ट्विटर पर Ban Bastar Movie ka ट्रेंड चलाया जा रहा है।


cover image

Table of content

इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को विरोधी एक 'प्रोपेगंडा' फिल्म बता रहे है, विरोधियों ने यह भी इल्जाम लगाया है कि इस फिल्म को जानबूझकर लोकसभा के चुनाव से पहले रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म मेकरों ने इसे राजनीति से प्रेरित फिल्म बताया है। 

 

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बातें चल रही हैं। जी हां फिल्म के एक सीन में साल 2010 मे रहे होम मिनिस्टर पी चिदंबरम को भी आईपीएस नीरजा माधवन से मीटिंग करते हुए दर्शाया गया है, जिससे कांग्रेस पक्ष के लोगों ने इस फिल्म पर पार्टी और मंत्री जी की छवि खराब करने का इल्जाम लगाया है। 

 

एक इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होनें बताया कि यह एक रीयल फिल्म है, ये तो लोग फिल्म देखने के बाद लोग समझ ही जाएंगे । आगे अदा ने कहा कि 'ये लोकतंत्र है, यहां हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, बेहतर होता कि लोग फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते लेकिन कुछ लोग तो बिना देखे ही बातें करते हैं लेकिन इसमें किया क्या जा सकता है। मेरी फिल्म 'द केरला स्टोरी' के बारे में भी यही कहा गया था।'

 

फिलहाल 15 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है, और लोग इस फिल्म पर अपने अपने शानदार रिव्यू दे रहे हैं, उम्मीद की जा रही है, के इस बार भी अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की जोड़ी, साल 2023 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की तरह इस बार भी थिएटर्स में अपना धमाका कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+