शुरु हुई ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा की शूटिंग, फर्स्ट लुक के साथ बड़ा ऐलान!

अभिनेता ईशान खट्टर काफी समय से अपनी फिल्म पिप्पा को लेकर चर्चा में चल रहे थे और इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनके साथ नजर आने वाली हैँ। इस फिल्म से ईशान खट्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसके साथ ये ऐलान किया गया है कि पिप्पा की शूटिंग भी शुरु कर दी गई है। फर्स्ट लुक की बात करें तो ईशान खट्टर इस पोस्ट में आर्मी की वर्दी में हैं और टैंक पर बैठे नजर आ रहे हैं।

फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया है और सोशल मीडिया पर इसको तेजी से साझा किया जा रहा है। फिल्म पिप्पा का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं। यह 1971 की कहानी होगी।

pippa, ishaan khattar, mrunal thakur, पिप्पा, ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर

साल 1971 में बांग्लादेश (तब पूर्व पाकिस्तान) में हुए "बैटल ऑफ गरीबपुर" की पृष्ठभूमि पर आधारित, 'पिप्पा' ब्रिगेडियर बलराम सिंह द्वारा लिखित किताब 'द बर्निंग चफीस' पर आधारित है।

तरण आदर्श ने लिखा

तरण आदर्श ने लिखा

इस पोस्टर को साझा करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है.. 'ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा की शूटिंग शुरु। देखिए फर्स्ट लुक, फिल्म 1972 के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग अमृतसर में शुरु हो गई है और इसको एयरलिफ्ट के डायरेक्टर राजा कृष्णा मेनन निर्देशित कर रहे हैं।'

1971 के युद्ध

1971 के युद्ध

इस फिल्म की तैयारी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर काफी समय से कर रहीं हैं। उन्होने कुछ लेख पढ़े थे जिनमें 'द डेली स्टार' का 'जीनोसाइड' भी शामिल है, जो 1971 के युद्ध में बांग्लादेश में हुए नरसंहार पर केंद्रित है।

ए आर रहमान का म्यूजिक

ए आर रहमान का म्यूजिक

पिप्पा फिल्म कई मायनों में काफी खास बताई जा रही है, एक कारण ये भी है कि इस फिल्म के म्यूजिक को खुद ऑस्कर विजेता ए आर रहमान बना रहे हैं। इतना तय है कि म्यूजिक काफी शानदार होने वाला है।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन

कोरोना वायरस और लॉकडाउन

ऐलान के बाद फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म का इंतजार रहेगा। फिल्म कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण काफी देर से शुरु हो रही है। ईशान खट्टर एक शानदार कलाकार हैं और उन्होने अपने करियर की शुरुआत बियॉन्ड द स्काई से की थी।

 धड़क

धड़क

इसके अलावा उनकी पहली कमर्शियल फिल्म धड़क थी। बात करें मृणाल ठाकुर की तो उनकी झोली में एक के बाद एक कई शानदार फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X