ईशान खट्टर स्टारर 'पिप्पा' का ट्रेलर रिलीज, 10 नवंबर को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर!

Pippa Worldwide Premiere: ईशान खट्टर के जन्मदिन पर फिल्म 'पिप्पा' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, साथ ही फिल्म के प्रीमियर का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। जी हां, इस दिवाली 10 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म लॉन्च होगी, जो इतिहास के एक ऐतिहासिक पलों की रोमांचक कहानी है।
आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित और राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ईशान रियल लाइफ वॉर हीरो कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी अहम भूमिकाओं में।
एआर रहमान ने दिया है संगीत
ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की 'द बर्निंग चाफीज' पर आधारित यह फ़िल्म मेनन, तन्मय मोहन और रविंदर रंधावा द्वारा लिखी गई हैं। फिल्म का म्यूजिक दिग्गज ए.आर. रहमान ने दिया है। पिप्पा का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
इस फिल्म को इसका नाम एम्फीबियस वॉर टैंक पीटी-76 से मिला है, जिसे "पिप्पा" के नाम से जाना जाता था। यह फिल्म देशभक्ति और वीरता की कहानी बताती है। इसका ट्रेलर हमें उस समय में वापस ले जाता है, जब भारत ने पूर्वी मोर्चे पर गरीबपुर की लड़ाई लड़ी थी।
निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने कहा, "जब मैंने ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीज' पढ़ी, तो मुझे पूरा यकीन था कि जीत की इस प्रेरक और अनसुनी कहानी को दुनिया के साथ बांटने करने की ज़रूरत है।"


Click it and Unblock the Notifications











