X
हिंदी » फिल्में » पति पत्नी और वो
पति पत्नी और वो

पति पत्नी और वो

Comedy | 06 Dec 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

पति पत्नी और वो कहानी

पति पत्नी और वो रीमेक एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन और अनन्या पाण्डेय  के साथ भूमि पेडनेकर है। इस फिल्म में कार्तिक, 'पति', भूमि, 'पत्नी' और अनन्या 'वो' का ज़बरदस्त किरदार निभा रहे है।   पति-पत्नी के बीच में जब आती है 'वो' तो होती है फिल्म की कहानी शुरू।  ''कहां इनको बाहुबली 1 के बाद बाहुबली 2 भी बनना था.. और इनकी ज़िंदगी बॉम्बे वेलवेट हो रखी है'' चिंटू त्यागी और उसके दोस्त के बीच हो रहे इस संवाद से आप चिंटू त्यागी की जीवन गाथा का अंदाज़ा लगा सकते हैं। पत्नी और वो के बीच फंसे पति की यह कहानी आपको मनोरंजन के साथ साथ वैवाहिक जीवन का सरल संदेश भी देती जाएगी। फिल्म में कई छोटी छोटी बातों से निर्देशक ने मजबूत उदाहरण देने की कोशिश की है। जैसे कि वेदिका होने वाले पति चिंटू aka अभिनव त्यागी को पहली मुलाकात में ही वर्जिनिटी स्टेटस बताती है, शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदलती है, नौकरी करती है, पतिव्रता है लेकिन अबला नहीं है। पिता के सख्त अनुशासन तले ज़िंदगी गुजार रहे कानपुर के चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) ने पढ़ाई पूरी कर ली, इंजीनियर बन गए और सरकारी नौकरी में कार्यरत भी हो गए। इसके बाद बचती है शादी.. तो वह भी मां- पिता की पसंद की लड़की वेदिका त्रिपाठी (भूमि पेडनेकर) से हो गई। लखनऊ की वेदिका पढ़ी लिखी, तेज तर्रार और महत्वकांक्षी लड़की है। चिंटू और वेदिका की शादी शुदा ज़िंदगी में सब सही चल रहा था। शादी को 3 साल पूरे हो गए थे कि चिंटू त्यागी के जीवन में एंट्री होती है तपस्या (अनन्या पांडे) की, जो कि एक सरकारी काम के लिए कुछ दिनों के लिए कानपुर आई है। शादीशुदा जिंदगी से कुछ कुछ बोर हो चुके चिंटू त्यागी दिल्ली से आई तपस्या की पूजा में लीन हो जाते हैं। पत्नी के साथ लुका छुपी का यह ड्रामा लंबे समय तक चलता है। इस ड्रामे में हनुमान की तरह चिंटू के साथ रहता है, उसके बचपन का दोस्त फहीम रिज़वी (अपारशक्ति खुराना)। लेकिन झूठ ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं रहता। ऐसे में चिंटू त्यागी के जीवन में क्या तूफान आता है? उसे पत्नी मिलती है या वो.. ये देखना, दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा । फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन के मकसद से बनाई गई है। लिहाजा, इस वीकेंड यदि कोई मजेदार टाइमपास फिल्म देखना चाहते हैं तो 'पति पत्नी और वो' जरूर देखी जा सकती है। फिल्म हंसाने का वादा पूरा करती है।
Read More

पति पत्नी और वो कास्ट एंड क्रू

पति पत्नी और वो क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर मुदस्सर अजीज
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर चिरंतन दास
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रेनु चोपड़ा, जूनो चोपड़ा
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

पति पत्नी और वो गाने

पति पत्नी और वो फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

पति पत्नी और वो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+