पिछली फिल्म पर कार्तिक आर्यन ने कहा, ''100 करोड़ क्लब में शामिल होनी चाहिए थी''

By Staff

कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी के फेवरिट सितारों में शामिल हो चुके हैं। ना सिर्फ फैंस उनके लिए क्रेजी हैं, बल्कि उनके सामने निर्माता- निर्देशकों की भी लंबी लाइन लगी है। फिलहाल कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। कार्तिक- सारा की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।

कार्तिक के फिल्मों की बात करें तो सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुपी' और 'पति पत्नी और वो' हिट तो रही, लेकिन दोनों फिल्में 100 करोड़ क्लब से दूर रही।

Kartik Aaryan

पति पत्नी और वो कलेक्शन पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि, उन्हें अफसोस हुआ, जब फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कार्तिक ने कहा कि, उस फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी थी, इसीलिए उम्मीद थी कि यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। लेकिन उसकी बॉक्स ऑफिस के पीछे कई वजह हैं। जैसे कि उसी वक्त कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई थीं। कार्तिक ने कहा, किसी फिल्म की ओपनिंग एक्टर के लिए अहमियत रखता है, जबकि फिल्म की लाइफटाइम कमाई प्रोड्यूसर के लिए अहम है।

फिलहाल, कार्तिक के पास फिल्मों की लाइन लगी है। लव आजकल के बाद, कार्तिक स्टारर भूल भूलैया 2, दोस्ताना 2 भी रिलीज होने वाली है। ओम राउत की एक्शन फिल्म में भी कार्तिक फाइनल हैं।

अपनी फिल्मों के चुनाव पर कार्तिक कहते हैं- बतौर अभिनेता मैं ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहता हूं। मैंने अपने गानों के प्रमोशन के लिए छतों पर डांस किया है। मुझे massy हीरो कहलाना पसंद है। सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी हो या पति पत्नी और वो.. ये सभी फिल्में इंटरटेनमेंट के साथ साथ विषय में भी दमदार थी। कंटेंट मनोरंजक होना चाहिए। मैं खुश हूं कि मुझे ऐसी फिल्में मिल रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X