..................... Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar will once again entertain audience with Pati Patni Aur Woh 2 - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर एक बार फिर 'Pati Patni Aur Woh 2' से करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

Pati Patni Aur Woh 2

Pati Patni Aur Woh 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक साथ दिखाई दिए थे। अब खबर है कि मेकर्स पति पत्नी और वो के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म-

कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म पती, पत्नी और वो में साथ में नजर आए थे और इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल अदा करती नजर आई थीं। मुदस्सर अजीज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था। अब खबर आ रही है कि मेकर्स पति पत्नी और वो के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर 'पति पत्नी और वो 2' में एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार फिल्म में अनन्या पांडे की जगह किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा।

अनन्या पांडे ने फिल्म पर दिया बयान-

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या से ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें सिर्फ गर्लफ्रेंड के रोल्स ही ऑफर हो रहे हैं, उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक रिश्ते की तरह की चीज है। किरदार बहुत अलग रहे हैं। मैं किसी की गर्लफ्रेंड रही हूं, लेकिन मैं हमेशा सावधान रही हूं और मैं हमेशा इस बात को लेकर अलर्ट रही हूं कि मेरा किरदार ठीक से निभाया गया है।' खैर फिलहाल तो अनन्या पांडे अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और इसमें अनन्या के साथ आयुष्मान नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X