..................... कार्तिक आर्यन ने जीता अवार्ड, बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल | Kartik Aaryan wins award for best actor in comic role for Pati Patni Aur Woh - Hindi Filmibeat

ZeeCineAwards: कार्तिक आर्यन ने जीता "​बेस्ट एक्टर ​इन कॉमिक रोल" अवार्ड, लगातार दूसरी बार

By Staff

अपनी कड़ी मेहनत और दर्शकों के बेशुमार प्यार के बदौलत अभिनेता कार्तिक आर्यन साल दर साल सफलता की सीढिया चढ़ते जा रहे है। कार्तिक ने पिछले साल कई धमाकेदार पर्फोर्मस और सुपरहिट दिए। उनकी परफॉमेंस को दर्शकों के साथ फिल्म क्रिट्क्स ने भी खूब सराहा। कार्तिक अपने अभिनय के लिए प्रशंसा और पुरस्कार जीतते रहे हैं और आज उनकी अवार्ड्स की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है।

कार्तिक को अपनी फिल्म "पति पत्नी और वो" में चिंटू त्यागी के रोल में जबरदस्त अभिनय के लिए "ज़ी सिने अवार्ड्स 2020 में "बेस्ट एक्टर ​इन कॉमिक रोल" के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Kartik Aaryan

सोनू के टीटू की स्वीटी में अपने अभिनय के लिए मिली जीत के बाद कार्तिक ने दूसरी बार उसी श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। कार्तिक ने इस अवार्ड को स्वीकार करते हुए दर्शकों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया और अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की टीम को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "इस सम्मान के लिए धन्यवाद, पति पत्नी और वो मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। इस फिल्म से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं, कहानियाँ और किस्से जुड़े हुए हैं। मैं जूनो (चोपड़ा) सर, मुदस्सर (अजीज) सर को धन्यवाद देना चाहूंगा और भूषण (कुमार) सर को, जिन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनाया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.. यह फिल्म खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X