दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत के बाद अब इस स्टार ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ पर तारीफ
अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में अपनी फिल्म पति पत्नी और वो के लिए अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, हाल ही में कार्तिक की इस सुपरहिट फिल्म का टीवी पर प्रीमियर हुआ और अब यह फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। यह फिल्म इस समय खूब देखी जा रही है और लोग कार्तिक के अभिनय की तारीफ भी कर रहे हैं। चिंटू त्यागी के प्यार में पड़ने वालों की फेहरिस्त में अब दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस लॉकडाउन के दौरान कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो देखी और उन्हें यह फिल्म और कार्तिक की अदाकरी बेहद पसंद आयी। उन्होंने कार्तिक को फ्लेवर ऑफ़ डी सीज़न करार दिया और कहा कि उनका भविष्य बहुत उज्जवल है।

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, "इस लॉकडाउन के दौरान मैंने एक और फिल्म देखी और मुझे बेहद मज़ा आया, वह है #PatiPatniAurWoh। पुरानी फिल्म का रीमेक, जिसमें स्वर्गीय और महान अभिनेता संजीव कुमार और ग्रेसफुल, दिवंगत विद्या सिन्हा ने अभिनय किया था। यह फिल्म दिवंगत और महान फिल्म निर्माता, निर्देशक बी आर चोपड़ा ने बनाया था। यह रीमेक उनके पुत्र, दिवंगत रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने बनायी है। यह युवा प्रतिभाशाली अभिनेताओं को देखना ताजगी भरा अनुभव था, उन्होंने इस फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है।' कार्तिक को टैग करते हुए उन्होंने कहा, 'नया फेल्वर, होनहार है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।''
शत्रुघ्न सिन्हा से मिली तारीफ से उत्साहित कार्तिक ने कहा,- "सर, आपसे तारीफ़ के यह शब्द सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बहुत कम मम्मी-पापा पीठ थपथपाते हैं। आपने मेरा और मेरे परिवार का दिन बना दिया।" कार्तिक ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्में भी देखने की गुज़ारिश करते हुए आगे लिखा, "और कुछ दिन बाकी हैं लॉक डाउन के, मैं तो कहता हूँ सोनू टीटू, लुका छुप्पी और लव आज कल भी देख लीजिये सर."
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और सबसे विवादित लव स्टोरी, शाहरुख से लेकर सलमान- ऐश्वर्या तक, शॉकिंग


Click it and Unblock the Notifications












