बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और सबसे विवादित लव स्टोरी, शाहरुख से लेकर सलमान- ऐश्वर्या तक, शॉकिंग

By Staff

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए WHO एक ऑनलाइन इवेंट करवा रहा है जिसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी हिस्सा लेंगे। कोई शक नहीं कि एक लंबे समय के बाद ये दोनों सितारे एक साथ जुड़ने वाले हैं और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। शाहरुख और प्रियंका दो ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी जोड़ी हिट होते हुए भी दोनों ने फिर कभी कोई फिल्म नहीं की। कारण, उनकी अनकही विवादित लव स्टोरी।

दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन फिल्मी दुनिया में अफवाहों से भला कौन ध्यान हटा पाया है। फिल्म डॉन के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थीं। जिसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाने लगा। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी आई थी कि दोनों साथ में विदेश छुट्टियां मनाने के लिए भी गए थे।

Shahrukh Khan

प्रियंका जल्द ही शाहरुख के करीबी मित्रों में शामिल हो गईं और खास कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनने लगीं। शुरुआत में गौरी खान से भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती थी। लेकिन शाहरुख- प्रियंका के अफेयर की लगातार आ रही खबरों ने गौरी को परेशान कर दिया और उन्होंने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने सख्त हिदायत दी। कहा जाता है कि उसके बाद ही शाहरुख ने प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं की।

साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में नजर आई थीं, जहां उन्होंने एक जैकेट पहन रखा था। जब प्रियंका से उस जैकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये मेरे एक्स बॉयफ्रैंड की है। ये एक बार मेरे पास आई और मेरे पास रह गई। चीजें एक्सचेंज की गई लेकिन ये रह गया।

प्रियंका से जब ये पूछा गया कि क्या उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ये जैकेट नहीं मांगा तो उन्होंने कहा कि हां मांगा था लेकिन मैंने देने से मना कर दिया। मुझे इस जैकेट से एक जुड़ाव है।

अब इसे महज इत्तेफाक समझे या कुछ और..लेकिन शाहरुख खान भी ऐसी जैकेट में स्पॉट किए जा चुके हैं। और प्रियंका की इस इंटरव्यू के बाद सभी का ध्यान इस ओर आ गया।

यहां जानें बॉलीवुड की विवादित लव स्टोरीज-

जब अजय देवगन ने कहा था- "रवीना टंडन ने जो मेरी बेइज्जती की है, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X