जब अजय देवगन ने कहा था- "रवीना टंडन ने जो मेरी बेइज्जती की है, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा"

By Staff

अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक गुजारे हैं और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के साथ साथ अजय देवगन की लव अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। खासकर अजय देवगन और रवीना टंडन की लव स्टोरी बहुत ही कंट्रोवर्शियल रही थी। यहां तक की अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को झूठी भी बता दिया था। उस वक्त दोनों ही सितारों ने हर अखबार हर मैगज़ीन में एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोला था।

रवीना टंडन का अजय देवगन पर आरोप था कि अजय देवगन उन्हें डेट कर रहे थे लेकिन करिश्मा कपूर के लिए उन्होंने धोखा दिया। उस वक्त अजय दोनों एक्ट्रेसस के साथ अलग अलग फिल्मों में काम कर रहे थे।

Ajay Devgn

वहीं, अजय देवगन ने भी खुद पर लगाए गए इल्जामों का विस्फोटक इंटरव्यू में जवाब दिया और कहा कि रवीना को इलाज की ज़रूरत है। यदि मैं अपने पर आ गया तो इतने राज़ खोलूंगा कि रवीना किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी।

रवीना या करिश्मा

रवीना या करिश्मा

अजय और रवीना का अफेयर 1994 की सुपरहिट फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था।दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहती थी। लेकिन लंबे समय तक यह नहीं रह पाया। उसी वक्त अजय और करिश्मा कपूर भी फिल्म जिगर की शूटिंग कर रहे थे। और अजय देवगन नेरवीना को छोड़ करिश्मा का हाथ थाम लिया।

सुसाइड करने की कोशिश की

सुसाइड करने की कोशिश की

कहा जाता हैअजय के जाने से रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। रवीना के मुताबिक अजय देवगन उन्हें डेट कर रहे थे लेकिन करिश्मा कपूर के लिए उन्होंने धोखा दिया।रवीना की मानें तो अजय ने उन्हें कई फिल्मों से निकलवाया। और करिश्मा ने उन्हें रिप्लेस किया।

अजय देवगन ने किया पलटवार

अजय देवगन ने किया पलटवार

रवीना टंडन के इल्जामों के बाद, फिल्मफेयर मैगजीन के जुलाई 1994 के इश्यू में अजय ने रवीना पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान यह तक कह डाला की रवीना को एक मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए।

रवीना टंडन झूठी हैं

रवीना टंडन झूठी हैं

अजय देवगन ने साफ कहा कि उसे इलाज की ज़रूरत है। ना वो मेरी कभी दोस्त थी ना ही मैंने उसके साथ कभी कोई प्यार किया। सब उसने इमैजिन किया है। और मैं इस बेइज़्जती को कभी नहीं भूलूंगा।

अजय देवगन की मानें तो रवीना उनकी फैमिली फ्रेंड थी इसलिए उन्हें घर में आने से कोई रोक नहीं सकता था। वो हमेशा अजय से बात करने की कोशिश करती थीं पर अजय ने कभी उनसे बात नहीं की।

पब्लिसिटी स्टंट था सुसाइड की कोशिश

पब्लिसिटी स्टंट था सुसाइड की कोशिश

वहीं, अजय देवगन ने साफ कहा था कि रवीना टंडन का सुसाइड करने की कोशिश करना केवल पब्लिसिटी का बहाना था। वो बस थोड़ा लाइमलाइट चाहती थीं जो उन्हें मिल गया।

अजय देवगन ने कहा-सभी जानते हैं कि वह जन्म से झूठी है। इसीलिए उसके छोटे-छोटे बयान मुझे ज्यादा अपसेट नहीं करते। लेकिन इस बार उसने लिमिट क्रॉस कर दी है।

फिल्मों से निकलवाया

फिल्मों से निकलवाया

रवीना की मानें तो अजय ने उन्हें कई फिल्मों से निकलवाया। और करिश्मा ने उन्हें रिप्लेस किया। लेकिन अजय देवगन ने इस इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर से हीरो बदलने को कहा था क्योंकि वो रवीना के साथ काम नहीं करना चाहते थे। वो उनकी शक्ल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अजय देवगन ने कहा था कि अगर दुनिया की आखिरी हीरोइन रवीना टंडन होगी तब भी वो उनके साथ काम नहीं करेंगे।

लेटर्स के बारे में बोला झूठ

लेटर्स के बारे में बोला झूठ

अजय देवगन ने यहां तक कहा कि रवीना टंडन उनके नाम से खुद को ही खत लिखती रहती हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वो खत पब्लिश करके दिखाएं।मैं भी उसके इमेजिनेशन को पढ़ना चाहता हूं। हमारे परिवार एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। वह हमारे घर आती है। क्योंकि वह मेरी बहन की सहेली है।मैंने कभी प्यार का कोई वादा नहीं किया। फिल्में छोड़कर मैंने रवीना टंडन के साथ कभी तस्वीर तक नहीं खिंचवाई है।

देखा जाए तो ये शायद अजय देवगन का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू था। उन्होंने ये तक कहा था कि रवीना टंडन को उनके सपने देखना छोड़ देना चाहिए। और अगर वो अपने पर आ गए तो इतने राज़ खोलेंगे कि रवीना किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X