..................... Fanaa to omkara These five Bollywood films are based on deception bollywood must watch films - Hindi Filmibeat

Bollywood Must Watch Films: इन पांच फिल्मों में दिखाया ऐसा धोखा... महंगे टिकट लेकर गालियां देते हुए निकले लोग

Bollywood Must Watch Films

बॉलीवुड फिल्मों में कई बार लव स्टोरी तो कभी लव ट्रायंगल देखने को मिलता है। हालांकि कई बार कुछ ऐसी फिल्में है जिसमें धोखा देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसमें धोखा दिखाया गया है। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी यह काफी चली थी।

पति पत्नी और वो

पति-पत्नी और वो फिल्म को साल 1978 में रिलीज किया गया। जिसका निर्देशन बीआर चोपड़ा ने किया था। फिल्म में संजीव कुमार के अलावा विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड किरदार में थी। इस फिल्म को धोखे की कहानी पर आधारित बनाया गया था। इस फिल्म को 30 दिन में पूरा कर दिया गया था क्योंकि कहानी में उत्सुक और रुचि रखने वाले सितारे मौजूद थे। खबरों के अनुसार फिल्म को द बर्निंग ट्रेन की शूटिंग के बीच ही बनाया गया था।

कर्ज

सुभाष घई के निर्देशन में बनी साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म कर्ज भी एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म थी। जिसमें ऋषि कपूर और टीना मुनीम ने लीड किरदार निभाया। फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने कामिनी वर्मा का किरदार निभाया था। प्यार में धोखे पर फिल्म को आधारित बनाया गया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार भी हासिल किया।

ओमकारा

अजय देवगन की फिल्म ओमकारा को साल 2006 में रिलीज किया गया था और यह एक क्राईम ड्रामा फ़िल्म थी। जो कि विलियम शेक्सपियर के ओथेलो पर आधारित बनाई गई थी। बता दें की फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु ने लीड किरदार निभाया। फिल्म में अजय देवगन अपनी पत्नी करीना को खुद अपने हाथों से मार देते हैं।

फना

काजोल और आमिर खान की फिल्म फना को साल 2006 में रिलीज किया गया था। बता दें कि इसी के अलावा फिल्म में ऋषि कपूर, तब्बू, किरण खेर और शरद सक्सेना भी किरदार में नजर आए थे। फिल्म के दौरान आमिर खान एक आतंकवादी का किरदार निभाते हैं और काजोल को धोखा दे देते हैं। हालांकि काजोल बाद में आमिर खान को मार देती है और यह एक शानदार लव स्टोरी भी बन जाती है।

एनिमल

हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज की गई थी। फिल्म में अनिल कपूर को धोखा देने की साजिश होती है। हालांकि रणबीर कपूर इस धोखे से बच जाते हैं और जमाल की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल की तरफ से भेजी गई लड़की को वह पहले ही परख लेते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मदांना और तृप्ति डिमरी ने भी बेहतरीन किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X