X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » मुम्बई सागा
मुम्बई सागा

मुम्बई सागा

Action | 19 Mar 2021 |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

मुम्बई सागा कहानी

मुम्बई सागा एक बाॅलीवुड ऐक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म मे जाॅन अब्राहम और हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे तो वहीं जैकी श्राफ, सुनील शेटी, और गुलशन ग्रोवर सहायक भूमिकाओं मे हैं। फिल्म 19 मार्च 2021 मे रिलीज हुई। इस फिल्म के माध्यम से 80-90 के दशक की गैंगस्टर कहानी दिखाई गई है। कहानी  बॉम्बे पर गैंगस्टर गायतोंडे का राज था। उसके आदमी आम दुकानदारों से आए दिन मनचाहा हफ्ता वसूली करते थे। शहर भर में कोई उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता था। एक दिन एक 12 साल के लड़के अर्जुन (प्रतीक बब्बर) ने उनके जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसी वक्त गायतोंडे के आदमियों ने उसे मार मारकर अधमरा कर दिया। अर्जुन के ब़ड़े भाई अर्मत्य राव (जॉन अब्राहम) को इस घटना के बारे में जैसे ही बताया गया.. वह बदले की आग में ऐसा धधका कि बिना सोचे समझे उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अपने सबसे बड़े दुश्मन गायतोंडे को खत्म करना ही उसका लक्ष्य बन जाता है। इसमें उसे सहारा मिलता है मुरली शंकर (सुनील शेट्टी), ड्रग डीलर नारी खान (गुलशन ग्रोवर) और भाऊ (महेश मांजरेकर) का, जो कि एक नेता है (बालासाहेब ठाकरे से प्रेरित किरदार)। अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जल्द ही अर्मत्य बॉम्बे का एक नया गैंगस्टर बनकर उभरता है.. दादर से बायकुला तक उसका राज चलता है। लेकिन इस बीच एंट्री होती है एनाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेकटर विजय सवांरकर की, जो अर्मत्य के राज को खत्म करने की कसम खा लेता है। ऐसे में गायतोंडे, अर्मत्य, भाऊ और इंस्पेकटर विजय सवांरकर के बीच क्या लिंक बनता है, कौन बचता है और किसका राज खत्म होता है.. इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। इस फिल्म का पहला ट्रेलर 26 फरवरी 2021 को रिलीज़ हुआ है। 
Read More

मुम्बई सागा कास्ट एंड क्रू

मुम्बई सागा क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर संजय गुप्‍ता
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता, संगीता अहीर
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

मुम्बई सागा समीक्षक की समीक्षा

Filmibeat हिंदी
यदि बॉलीवुड एक्शन फिल्म और जॉन अब्राहम के फैन हैं, तो मुंबई सागा देखी जा सकती है। कई मायनों में ये फिल्म घिसी पिटी है, आने वाले हर दृश्य का अंदाजा आपको होता है, लेकिन बड़े पर्दे पर दो नायकों को लड़ते- हड्डियां कड़काते देखना यदि आप पसंद करते हैं, तो मुंबई सागा आपको निराश नहीं करेगी।

मुम्बई सागा ट्रेलर

Video Thumbnail

मुम्बई सागा गाने

Music Director:

मुम्बई सागा समाचार

मुम्बई सागा फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

मुम्बई सागा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+