..................... जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुम्बई सागा' अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़ | John Abraham and Emraan Hashmi starrer Mumbai Saga to release on Amazon Prime Video on this date - Hindi Filmibeat

अमेज़न प्राइम वीडियो ने जॉन अब्राहम- इमरान हाशमी स्टारर 'मुम्बई सागा' का प्रीमियर किया ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्शन ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है जिसे विशेष रूप से इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। भारत समेत 240 देशों व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 27 अप्रैल, 2021 से अमेज़न प्राइम पर फिल्म को स्ट्रीम कर सकते हैं।

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका के साथ-साथ महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, समीर सोनी, गुलशन ग्रोवर और अंजना सुखानी जैसे कलाकार हैं।

Mumbai Saga

मुंबई सागा का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर ने टी-सीरीज़ और व्हाइट फेदर फिल्म्स बैनर के तहत किया है।

यह एक्शन ड्रामा एक काल्पनिक कहानी है जो 90 के दशक से मुंबई की पृष्ठभूमि में स्थापित आशाओं, आकांक्षाओं, मित्रता और विश्वासघात की कहानी कहती है। मुंबई सागा.. बॉम्बे जो वह पहले हुआ करता था और मुंबई जो अब यह बन गया, उसकी कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X