..................... मुंबई सागा देखने के लिए थियेटर के बाहर लगी भीड़- शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने मारा ताना | Crowd storms theatre to watch Mumbai Saga, Raj Kundra jokes it is a 'covid free' experience - Hindi Filmibeat

'मुंबई सागा' देखने के लिए थियेटर के बाहर उमड़ी भीड़, शिल्पा शेट्टी के पति ने मारा ताना- 'कोविड फ्री!'- VIDEO

By Filmibeat Desk

19 मार्च को जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर एक्शन फिल्म 'मुंबई सागा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि अभी महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में थियेटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन बीते दिन एक सिनेमाघर के बाहर मुंबई सागा देखने के लिए इतनी भीड़ लग गई की देखते ही देखते लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी।

थियेटर के बाहर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इस पर कमेंट मारते हुए लिखा- "लगता है ये सिनेमा कोविड फ्री अनुभव दे रहा है.."

mumbai saga

इस वीडियो को नासिक के पास मालेगांव का बताया जा रहा है। जहां सिनेमाघर में मुंबई सागा का शो था और थियेटर के बाहर ऐसी भीड़ जमा हो गई। कहा जा रहा है इस भीड़ में कुल 100 से ज्यादा लोग शामिल थे और इसमें से कुछ लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहना हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X