X
मुम्बई सागा
Action | 19 Mar 2021 |
Hindi

मुम्बई सागा कहानी

मुम्बई सागा एक बाॅलीवुड ऐक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म मे जाॅन अब्राहम और हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे तो वहीं जैकी श्राफ, सुनील शेटी, और गुलशन ग्रोवर सहायक भूमिकाओं मे हैं। फिल्म 19 मार्च 2021 मे रिलीज हुई। इस फिल्म के माध्यम से 80-90 के दशक की गैंगस्टर कहानी दिखाई गई है।

कहानी 
बॉम्बे पर गैंगस्टर गायतोंडे का राज था। उसके आदमी आम दुकानदारों से आए दिन मनचाहा हफ्ता वसूली करते थे। शहर भर में कोई उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता था। एक दिन एक 12 साल के लड़के अर्जुन (प्रतीक बब्बर) ने उनके जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसी वक्त गायतोंडे के आदमियों ने उसे मार मारकर अधमरा कर दिया। अर्जुन के ब़ड़े भाई अर्मत्य राव (जॉन अब्राहम) को इस घटना के बारे में जैसे ही बताया गया.. वह बदले की आग में ऐसा धधका कि बिना सोचे समझे उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अपने सबसे बड़े दुश्मन गायतोंडे को खत्म करना ही उसका लक्ष्य बन जाता है। इसमें उसे सहारा मिलता है मुरली शंकर (सुनील शेट्टी), ड्रग डीलर नारी खान (गुलशन ग्रोवर) और भाऊ (महेश मांजरेकर) का, जो कि एक नेता है (बालासाहेब ठाकरे से प्रेरित किरदार)।

अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जल्द ही अर्मत्य बॉम्बे का एक नया गैंगस्टर बनकर उभरता है.. दादर से बायकुला तक उसका राज चलता है। लेकिन इस बीच एंट्री होती है एनाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेकटर विजय सवांरकर की, जो अर्मत्य के राज को खत्म करने की कसम खा लेता है। ऐसे में गायतोंडे, अर्मत्य, भाऊ और इंस्पेकटर विजय सवांरकर के बीच क्या लिंक बनता है, कौन बचता है और किसका राज खत्म होता है.. इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी।

इस फिल्म का पहला ट्रेलर 26 फरवरी 2021 को रिलीज़ हुआ है। 


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+