मॉम एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशनरवि उद्यावर ने किया है। फिल्म में श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, अभिमन्यु सिंह, सजल अली, अदनान सिद्दकी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी स्पेशल कैमियों करते हुए दिखाई दिये। इस फिल्म की कहानी एक मां की है, जो अपनी बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म सिनेमाघरों में 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। हाल ही में इसे चीन में भी रिलीज किया गया है। और वहां भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।
Review- दमदार अदाकारी.. तगड़ी कहानी के साथ आ गई है 'मॉम'
देवकी (श्रीदेवी) स्कूल में बॉयोलॉजी की टीचर हैं। फिल्म की शुरूआत क्लासरूम में एंट्री से होती है। विषय है 'शरीर में भिन्न भिन्न प्रकार के मांशपेशियां"। 'मैम' क्लास को थोड़ा दिलचस्प बनाना चाहतीहै इसलिए सलमान खान के सिक्स एब्स फ्लॉन्ट करते तस्वीर लेकर आती है।अचानक आर्या (सजल अली) का मोबाइल सबका ध्यान खींचता है और क्लास में हंसी ठिठोली शुरू हो जाती है। देवकी की नजरें भी आर्या पर जाती है। देवकी आर्या के पास पहुंचती है और उसकी नजरें मोबाइल के स्क्रीन पर जाती है। हम देखते हैं कैसे चेहरे का एक्सप्रेशन बदलता है और माहौल सीरियस हो जाता है। आर्या को जो मैसेज भेजता है देवकी उसके पास जाती है और मोबाइल लेकर क्लास के बाहर फेंक देती है। इसके बाद सीन बदल जाता है और पता चलता है कि आर्या देवकी की सौतेली बेटी है।दोनों के बीच तनावपूर्ण रिश्ता है। आर्या देवकी को मां नहीं मानना चाहती और मैम कहकर बुलाती है। जबकि देवकी इस दूरी को खत्म करने की जीतोड़ कोशिश करती है।