मदर्स डे : नरगिस, निरूपा रॉय, राखी अब श्रीदेवी से लेकर विद्या बालन- बदल गई हैं फिल्मों में मां

मदर्स डे के मौके पर एक झलक फिल्मों में होने वाले मां के किरदार पर भी डाल ही लेनी चाहिए। एक चीज बॉलीवुड की फिल्मों में अच्छी देखने को मिली कि समय के साथ साथ मां के किरदार में भी बदलाव देखने को मिला। 80 फिर 90 के दशक में और आज के समय में फिल्मों में मां के रोल और उनके रहन-सहन, उनकी मजबूती को अलग अलग अवतार में दर्शाया गया है।

एक समय था जब मां सामाजिक उलझनों, घर चार दीवारी में ही उलझी नजर आती थीं, लेकिन आज के समय की मां का किरदार एकदम हटकर देखने को मिला। वह मां टेक्नोलॉजी के युग में पुरुषों के साथ खड़ी नजर आई तो वह बिजनेस में पति का साथ देती भी दिखी। मिशन मंगल फिल्म में विद्या बालन एक साइंटिस्ट के रोल में दिखीं तो कंगना पंगा फिल्म में खिलाड़ी नजर आईं।

आज के बदलते दौर में फिल्मों में हमने मां को प्लेयर, साइंटिस्ट, इंजीनियर, बिजनसमैन और स्टाइलिश भी देखा है। वह घर के कामकाज के साथ साथ परिवार और उनकी जिम्मेदारी भी उठाती नजर आई और समाज में भी खुद को मजबूत बनाती दिखीं। खैर इस बदलते दौर में अब ये तो कहा जा सकता है कि महिलाएं अब मां हो या बेटी, हर रूप में सशक्त हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X