बच्चियों के यौन शोषण पर बनी हैं यह फिल्में, दिल दहलाने पर कर देंगी मजबूर!

Bollywood Crime Movie: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा में बच्चियों के यौन शोषण, बच्चियों के कम उम्र में प्रेग्नेंट होने, गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चियों को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने जैसे विषयों पर लगातार फिल्में बन रही हैं।
आज हम आपको इनमें से कुछ फिल्में बताएंगे जिनमें कुछ तो चर्चा में आईं और कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के कारण कहीं दब कर रह गईं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
एम आई नेक्स्ट - Am I Next (2023)
Zee5 पर रिलीज हुई एम आई नेक्स्ट फिल्म में अनुष्का सेन मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन रहमत शाह काजमी ने किया है। इस फिल्म में माइनर यानी कि कम उम्र में बच्ची का यौन शोषण होता है और वो घर पर इस बारे में किसी को नहीं बताती। नतीजन वो प्रेग्नेंट हो जाती है और अपने बच्चे का अबॉर्शन करवाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ती है।
वध -Vadh (2022)
फिल्म वध बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 लाख की कमाई कर चुकी है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू और राजीव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मुख्य किरदारों में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, मानव और सौरभ सचदेवा हैं। विलेन बने प्रजापति यानी सौरभ सचदेवा की संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की गोद ली हुई बेटी पर बुरी नजर होती है, जिसकी वजह से शंभू नाथ यानी संजय मिश्रा प्रजापति का वध कर देते हैं। यह पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
ए थर्सडे - A Thursday (2022)
डिज्नी हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ए थर्सडे इमें यामी गौतम, नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार हैं। फिल्म में यामी गौतम अपने बचपन में हुए यौन शोषण का बदला लेती हुई दिखाई देती हैं और शोषक और विलेन को दूसरी बच्चियों के साथ ऐसा करने से रोकने के लिए उसका सरेआम उसका पर्दाफाश करती है।
मॉम - Mom (2017)
मॉम फिल्म में श्रीदेवी अपनी बच्ची के साथ हुए यौन शोषण का बदला ले सभी विलेन को खत्म कर देती हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा सेजल अली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म Zee5 और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 175. 7 करोड़ का बिजनेस किया था।
मर्दानी और मर्दानी 2 - Mardaani (2014) and Mardaani 2 (2019)
मर्दानी और मर्दानी 2 दोनों में ही रानी मुखर्जी को बच्चियों को यौन शोषण से बचाते हुए देखा गया। दोनों ही फिल्मों में छोटी बच्चियों का यौन शोषण होता है और गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जरिए बच्चियों को बेच दिया जाता है। फिल्म में मुख्य तौर पर रानी मुखर्जी ने एक पुलिस की भूमिका निभाई है और दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर मौजूद हैं।
गार्गी - Gargi (2022)
गार्गी फिल्म सोनी लिव पर उपलब्ध है। तमिल की यह फिल्म अब अन्य भाषाओं हिंदी जैसे हिंदी में भी मौजूद है। इस फिल्म में एक बेटी अपने पिता पर लगे बच्ची के यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कोर्ट के चक्कर लगाती दिखती है। लेकिन अंत में उसे अपने पिता की असल सच्चाई पता चलती है और वो अपने रिश्ते को दरकिनार कर बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है।
अज्जी (Ajji) और सेंबी (Sembi)
अज्जी और सेंबी ये दो फिल्में ऐसी हैं जिसमें छोटी बच्चियों का यौन शोषण होता है। दोनों ही फिल्मों में दादी अपनी पोती के साथ हुए अन्याय का बदला लेती हैं और वेलेन को जान से मार डालती हैं। दोनों ही फिल्में हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। बता दें, अज्जी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर मौजूद है और यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। वहीं सेंबी फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर मौजूद है और यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।
यह फेहरिस्त बहुत लंबी है। इसमें द टर्निंग, बदलापुर, वॉटर, भूमि और सिया जैसी कई और फिल्में भी हैं जो कि बच्चियों के यौन शोषण पर बनी है या चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड हैं। समाज में महिलाओं के और बच्चियों के यौन शोषण को लेकर इंडियन सिनेमा बेहद जागरूक हो गया है और समाज को जागरूक करने के लिए इस तरह के विषयों पर फिल्म बनाता प्रतीत हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











