काश हमारे पास और समय होता - मां के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर का बेहद भावुक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो जाएगा। अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -
हैप्पी बर्थडे मॉम, लव यू। उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी हैं, वहांसे मुस्कुरा रही होंगी। ये तस्वीर आपके आखिरी जन्मदिन की फोटो है जो हमने साथ मनाया था। मैं उस समय सोच बैठा था कि अभी तो कितने जन्मदिन बाकी हैं। हालांकि ये कहना स्वार्थी होगा कि मैं हर वक्त आपको मिस करता हूं, लेकिन मैं सच में करता हूं।

अर्जुन ने आगे लिखा - मैं बहुत कोशिश करता हूं कि मज़बूत रहूं, क्योंकि समाज मुझसे यही उम्मीद रखता है, समाज ने यही उम्मीद की थी जब मैं 25 साल का था और आपको हमेशा के लिए खो दिया था। मुझसे उम्मीद की गई थी कि मैं पूरी ज़िंदगी तुरंत सुधार लूं और समेट लूं लेकिन मैं ज़्यादातर दिन कमज़ोर ही रहता हूं।
अर्जुन का ये नोट काफी इमोशनल है। उन्होंने आगे लिखा मैं बस अंदर का गुबार निकाल देता हूं। मैं हमेशा की तरह बैठा हूं और शिकायत करके आपको अपनी बेफिज़ूल की बातों से परेशान कर रहा हूं। हैप्पी बर्थ डे मां, उम्मीद करता हूं कि हमें और ज़्यादा समय बिताने का मौका होता। वैसे अंशुला ने अपनी कंपनी खोल ली है और आपकी ही तरह शानदार तरीके से उसे चला रही है।


Click it and Unblock the Notifications












