X
होम » सेलेब्स » बोनी कपूर
बोनी कपूर

बोनी कपूर

Producer/Actor
जीवनी:  बोनी कपूर भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे बाॅलीवुड के बड़े निर्माताओं में से एक हैं जो कि मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे मशहूर बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बडे भाई हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।  पृष्ठभूमि- बोनी का जन्म मेरठ, उ.प्र. में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर है जो कि बाॅलीवुड फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर अभिनेता-निर्माता हैं। शादी- बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। अर्जुन ने अपना जबरदस्त डेब्यू 2012 की हिट फिल्म इश्कजादे से किया था जबकि अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभी गूगल के साथ काम कर रही हैं। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जानवी और खुशी।  निर्माता के रूप में करियर- बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। निर्माता के तौर पर उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया रही जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर और हीरोईन श्रीदेवी थीं। यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी हिट थी और भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक रही। यह फिल्म अपनी कई लाइनों और गानों की वजह से जानी जाती है जिसमें श्रीदेवी की मिस हवा हवाई परफाॅर्मेंस और अमरीश पुरी के डायलाॅग मोगैम्बो खुश हुआ भी शामिल हैं जो कि बाॅलीवुड के मशहूर डायलाॅगों में से एक है और इसकी वजह से अमरीश पुरी की भी एक अलग पहचान बन गई। बाॅलीवुड के इतिहास में मोगैम्बो का किरदार सबसे बेस्ट विलेन के रूप में भी माना जाता है। फिल्म में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा दिया गया संगीत भी हिट रहा। इंडियाटाइम्स मूवीज ने फिल्म को टाॅप 25 मस्ट सी बाॅलीवुड फिल्म में से एक बताया।  उनके अन्य प्रोडक्शन्स जैसे हम पांच, ने बाॅलीवुड में मिथुन चक्रवर्ती और अमरीश पुरी को स्थापित होने में अहम भूमिका निभाई। बोनी कपूर ने कई बड़े सितारों को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया। उनके प्रोडक्शन की फिल्म वो सात दिन ने अनिल कपूर, फिल्म प्रेम ने संजय कपूर और तब्बू, फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे ने ईशा द्योल को लांच किया है। वे बाॅलीवुड के सबसे चहेते निर्माताओं में से एक माने जाते हैं जिन्होंने हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ को प्रोड्यूस किया था। 1997 में उन्होंने बाॅक्स आॅफिस हिट जुदाई को प्रोड्यूस किया जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे।  बोनी कपूर ने 1999 तक अनिल कपूर के करियर को भी संभाला और 2000 में उन्होंने फिल्म पुकार को प्रोड्यूस किया जिसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डैंगजोंगपा और ओम पुरी जैसी स्टारकास्ट थी। यह फिल्म क्रिटिकली अक्लेम्ड रही और बाॅक्स आॅफिस पर भी सफल रही। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। अनिल कपूर की परफाॅर्मेंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।  2002 में उन्होंने फिल्म कंपनी प्रोड्यूस की जिसके निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे और फिल्म के कलाकार अजय देवगन, मोहनलाल, मनीषा कोइराला, विवेक ओबेराॅय और अंतरा माली थे। यह फिल्म मुंबई अंडरवल्र्ड पर आधारित थी। फिल्म को आलोचकों और साथ ही साथ दर्शकों से भी अच्छा रेस्पांस मिला और फिल्मफेयर पुरस्कारों की 11 श्रेणियों में नामांकित फिल्म ने 6 पुरस्कार जीते। फिल्म ब्लाकबस्टर रही और 2004 के आॅस्टिन फिल्म फेस्टिवल और न्यूयार्क एशियन फिल्म फस्टिवल में भी क्रिटिकली अक्लेम्ड रही।  बोनी की 2004 में आई फिल्म रन जिसमें अभिषेक बच्चन हीरो थे, बाॅक्स आॅफिस हिट रही। फिल्म में विजय राज द्वारा की गई काॅमेडी आज भी लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देती है। इसी के बाद आई बोनी द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और काॅमेडी फिल्म नो एंट्री 2005 की बाॅलीवुड की बड़ी हिट फिल्म में से एक रही। फिल्म काफी पापुलर रही।  2009 में बोनी कपूर ने फिल्म वांटेड प्रोड्यूस की जिसमें सलमान मुख्य अभिनेता थे। फिल्म की रिलीज पर इसने बाॅक्स आॅफिस पर कई रिकाॅर्ड तोड़े। इस फिल्म के साथ सलमान ने भी अपना कमबैक किया। वांटेड 2009 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाॅलीवुड फिल्म रही। फिल्म ने पाकिस्तान में भी कई रिकाॅर्ड तोड़े। यह फिल्म भी ब्लाकबस्टर रही।  प्रसिद्ध फिल्में- हम पांच, वो सात दिन, मिस्टर इंडिया, रात, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, कोई मेरे दिल से पूछे, कंपनी, शक्ति, खुशी, रन, क्युं हो गया ना, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड, मिलेंगे मिलेंगे, तेवर।     आने वाली फिल्में- नो एंट्री की सीक्वेल नो एंट्री में एंट्री पर काम चल रहा है जिसकी मेल कास्ट पुरानी वाली ही रहेगी यानी कि सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान।   
और पढ़ें

बोनी कपूर फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
as Producer
अद्वित चंदन 07 Feb 2025
as Producer
अमित रविंद्रनाथ शर्मा 11 Apr 2024
लव रंजन 08 Mar 2023
as Producer
विनोथ एच 24 Feb 2022

बोनी कपूर:

बोनी कपूर

नाम बोनी कपूर
जन्म की तारीख 12 Nov 1955
उम्र 71
मेरठ, उ.प्र.
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

बोनी कपूर कुल कमाई

कुल कमाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+