फिल्म ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर यह पीरियड ड्रामा एक लव-स्टोरी है। फिल्म में ऋतिक एक अनाथ लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने चाचा के साथ मोहनजोदड़ो के निकट रहता है। वहां, एक दिन मेले में उसकी नजर मिलती है एक लड़की (पूजा हेगड़े) से और दोनों को प्यार हो जाता है। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं कबीर बेदी, जिनकी बेटी होती है पूजा हेगड़े। जब ऋतिक रोशन को यह पता चलता है कि वह जिस लड़की से प्यार करता है, उसके पिता यानि की कबीर बेदी ही उसके परिवार के मौत के जिम्मेदार हैं।