ऋतिक ने खोला राज़..क्यों नहीं गए कृष्णा के शो में!

By Shivani Verma

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में ऋतिक अपनी फिल्म के लिए डांस प्लस सीज़न 2 में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही ऋतिक कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की थी।

Hrithik Roshan

हाल ही में ऋतिक उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि उनसे 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' पर फिल्म के प्रचार के लिए संपर्क किया गया है। ऋतिक ने कहा कि कॉमेडी नाइट्स बचाओ' सूची में नहीं है। मुझे इसके लिए संपर्क नहीं किया गया। यहां दो शोज करने की जरूरत थी और यह पीआर टीम का फैसला था, न कि पूजा हेगड़े और मेरा।

PICS! कपिल की कॉमेडी क्लास और ऋतिक की हाज़िरी..मतलब पैसा वसूल!

दोनों कलाकार 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे थे। द कपिल शर्मा शो में जाने के बाद उन्होंने अपना एक्सपिरियंस शेयर करते हुए कहा कि वह अद्भुत हैं। हमने अच्छा समय बिताया, इसमें आपको पूजा और आशुतोष का अलग पक्ष देखने को मिलेगा, जो किसी ने कभी नहीं देखा, वह लड़कियों की तरह व्यवहार करेंगे।

#Video..सैंडविच के लिए क्रेज़ी हुई ये हैं मोहब्बतें की टीम..FUNNY!

आपको बता दें कि पूजा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह आशुतोष को इस तरह देख हैरान थीं। उन्होंने कहा कि आपने उन्हें हमेशा गंभीर व्यक्ति के रूप में देखा है और अब आप उनका अलग पक्ष देखेंगे।

'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को रिलीज होगी। दोनों ने फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के डांस शो 'डांस प्लस' पर अच्छा समय बिताया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X