डांस शो में ऋतिक का धमाल..कभी किया डांस तो कभी चलाई साइकिल!
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का प्रमोशन करने में पूरी जी जान लगा रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन और उनकी को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी, और अब ये दोनों स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो डांस+ सीज़न 2 में गए।

वहां भी ये दोनों अपनी फिल्म मोहनजोदड़ो का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान ऋतिक ने शो में डांसर्स को अपने सिगनेचर स्टैप्स भी सिखाए। इसी के साथ उन्होंने वहां खूब डांस भी किया और जमकर मस्ती भी की। आपको बता दें कि ऋतिक की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को रिलीज़ होगी। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' भी रिलीज़ होगी।
PICS! कपिल की कॉमेडी क्लास और ऋतिक की हाज़िरी..मतलब पैसा वसूल!
आपको बता दें कि बॉलीवुड के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। जोधा अकबर की सफलता के बाद अब आशुतोष फिल्म मोहनजोदड़ो का निर्देशन कर रहे हैं। सिंधु घाटी की सभ्यता पर आधारित इस फिल्म में पुराने शहरों की सभ्यता को प्रदर्शित किया गया है। लंबे समय बाद आशुतोष एक बेहतरीन मूवी को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के अधिकतर दृश्यों को भारत और साउथ अफ्रिका में फिल्माया गया है।
फिलहाल स्लाइड्स में देखें डांस प्लस शो में प्रमोशन करते ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े..


Click it and Unblock the Notifications











