100 करोड़ का नुकसान.. क्या ऋतिक फिर भी जुड़ेंगे इस फिल्म से!
मोहनजोदड़ो के बाद ऋतिक रोशन एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म करते दिख सकते हैं। फिल्म से जुड़ी घोषणा एक महीने में कर दी जाएगी।
क्या यह ऋतिक रोशन की एक बड़ी भूल हो सकती है? या एक दिमागी फैसला!.. जी हां, खबरों की मानें ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म साइन कर ली है। याद दिला दें, इस जोड़ी पिछले साल ही में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में एक.. 'मोहनजोदड़ो' दिया है।
''अवार्ड फंक्शन में डांस करो.. तो पैसे और अवार्ड तुम्हें देंगे....''
लगता है डाइरेक्टर और एक्टर दोनों ही इस फेज से उबर आए हैं। आशुतोष गोवारिकर ने कहा है कि अब वे अपनी आने वाली फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं। और एक महीने के अंदर वे अपने प्रोजेक्ट को लेकर जरूरी घोषणा करेंगे। फिलहाल ऋतिक के नाम को ऑफिशियली नहीं बताया गया है।

दरअसल, आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर तले 3 फिल्में लाने वाले हैं। जिनमें से एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, एक थ्रिलर और एक म्यूजिक.. तो फिर क्या था.. सूत्रों के अनुसार, डाइरेक्टर ने म्यूजिकल फिल्म के लिए ऋतिक को अप्रोच किया है।
हम्मम.. देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म भी मोहनजोदड़ो जैसी बिग बजट होगी.. या ये जोड़ी अब संभल कर चलेगी।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications