100 करोड़ का नुकसान.. फिर भी चैन नहीं.. क्या डर गए हैं ये SUPERSTAR!
क्या यह ऋतिक रोशन की एक बड़ी भूल हो सकती है? या एक दिमागी फैसला!.. जी हां, खबरों की मानें ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म साइन कर ली है। याद दिला दें, इस जोड़ी अभी हाल ही में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में एक.. 'मोहनजोदड़ो' दिया है।
[शाहरूख ने अक्षय का रास्ता छोड़ा.. तो ऋतिक ने शाहरूख का..]
लेकिन लगता है डाइरेक्टर और एक्टर दोनों ही इस फेज से उबर आए हैं। दरअसल, आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर तले 3 फिल्में लाने वाले हैं। जिनमें से एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, एक थ्रिलर और एक म्यूजिक.. तो फिर क्या था.. डाइरेक्टर ने म्यूजिकल फिल्म के लिए ऋतिक को अप्रोच किया है।

और खबरों की मानें तो ऋतिक को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। हम्मम.. देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म भी मोहनजोदड़ो जैसी बिग बजट होगी.. या ये जोड़ी अब संभल कर चलेगी।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-
काबिल
राकेश रोशन के बैनर तले ऋतिक रोशन की फिल्म आने वाली है- काबिल.. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है।
फाइटर
ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिवाली 2018 में रिलीज होने वाली है।
साजिद खान की अगली फिल्म
ऋतिक रोशन साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
कबीर खान
कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन मेनलीड में दिखेंगे। इस फिल्म की पुष्टि हो चुकी है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है।
धूम 4
ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की नई फिल्म साइन की। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म धूम 4 है। हालांकि फिल्म की कास्टिंग में फिलहाल काफी बदलाव हो रहे हैं।
'शहंशाह' की रीमेक
अफवाहों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications








