X
हिंदी » फिल्में » मिशन मंगल
मिशन मंगल

मिशन मंगल

Drama | 15 Aug 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

मिशन मंगल कहानी

मिशन मंगल एक बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। फिल्म में  तापसी पन्‍नू ,  विद्या बालन ,  कीर्ति कुल्‍हारी , और  सोनाक्षी सिन्‍हा  मुख्‍य भूमिका में हैं। साथ ही फिल्‍म में  अक्षय कुमार  और  शरमन जोशी  भी इस फिल्‍म में सहायक भूमिका में नजर आते हैं। फिल्‍म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान (इसरो) के वैज्ञानिकों के द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटरी मिशन (मंगलयान) के सफल परिक्षण के पीछे की कहानी को सामने लाती है। वस्तुत: यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक महत्वाकांक्षी अन्तरिक्ष परियोजना थी। इस परियोजना के अन्तर्गत 5 नवम्बर 2013 को 2 बजकर 38 मिनट पर मंगल ग्रह की परिक्रमा करने हेतु छोड़ा गया एक उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसऍलवी) सी-25 के द्वारा सफलतापूर्वक छोड़ा गया था।  वैसे यह अभियान सफल रहा था। लेकिन इसके पीछे भारतीय वैज्ञानिकों ने कितनी मेहनत की थी। और बहुत कम संसाधनों के होते हुए भी भारतीय वैज्ञानिकों ने कैसे इतिहास रचा था। फिल्‍म इसे पर्दे पर ला रही है।  एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म का नाम पहले महिला मंडल रखा गया था। मंगलयान मिशन महिलाओं की एक टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा था लेकिन सच ये है कि इस टीम में पुरूषों का भी योगदान था। अक्षय का कहना था कि हमें एहसास हुआ कि फिल्म में पुरूष किरदारों का भी अहम योगदान था जिसे नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए। अत: इसका नाम बदलकर मिशन मंगल रख दिया गया। फिल्म की कहानी  ईसरो के काबिल वैज्ञानिक राकेश धवन (अक्षय कुमार) और तारा शिंदे (विद्या बालन) को एक दंड के रूप में मंगल परियोजना में स्थानांतरित कर दिया जाता है। सभी आश्वत हैं कि मंगल मिशन एक असंभव कदम है, जो भारत भविष्य में शायद कभी लेना चाहेगा लेकिन फिलहाल दिल्ली दूर है। उस पर ना संस्थान पैसा लगाना चाहती है, ना ही सरकार.. क्योंकि अमेरिका मार्स मिशन में 4 बार फेल हो चुका है, रूस 8 बार, चीन भी कई असफल प्रयास कर चुका है। लेकिन इसी असंभव प्रोजेक्ट को संभव कर दिखाया एक टीम ने, जिसे इसे प्रोजेक्ट के लिए फंड देने से भी इंकार कर दिया गया था। राकेश और तारा मिलकर अपनी टीम तैयार करते हैं और उन्हें इस मिशन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। खास बात है कि यह मिशन इस टीम को सामान्य से आधे समय और फंड में पूरा करना था। किस तरह 5 महिला और 2 पुरुष की यह टीम रॉकेट निर्माण से लेकर मंगल की कक्षा में प्रवेश करने के लिए एक उपग्रह का संचालन करती दिखती हैं, इसे काफी मनोरंजन तरीके से दिखाया गया है। इस मिशन को पूरा करने के दौरान उनके सामने क्या क्या समस्याएं आएंगी, कैसे कैसे प्रश्न खड़े होंगे.. ना सिर्फ प्रोफेशनल स्तर पर, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन में भी उनकी क्या कहानियां हैं, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा। ये फिल्म आपको उस गर्वित क्षण को फिर से जीने का मौका देती है। फिल्म के अंत में जब सभी साइंटिस्ट खुशी से झूमने लगते हैं तो उनके लिए तालियां खुद ब खुद बजने लगती है। फिल्‍म के बेहतरीन डायलॉग्‍स
Read More

मिशन मंगल कास्ट एंड क्रू

मिशन मंगल क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर जगन शक्ति
कहानी साजिद सम्‍जी
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन
संपादक चंदन अरोड़ा
संगीत / म्यूजिक अमित त्रिवेदी, अमिताभ भट्टाचार्या
निर्माता / प्रोड्यूसर आर बालाकृष्‍णन
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

मिशन मंगल समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
बेहद ही रोचक मुद्दे को बहुत ही बेहतर ढंग से दर्शकों के सामने प्रस्‍तुत करती है यह फिल्‍म।

मिशन मंगल गाने

मिशन मंगल फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

मिशन मंगल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+