'मिशन मंगल' निर्देशक ने की अक्षय कुमार की तारीफ- कहा, 'अक्षय सर ने मुझे दूसरी ज़िंदगी दी है'
फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती थे। लगभग दो हफ्ते अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब निर्देशक बाहर आ गए हैं। जगन शक्ति ने अपने ठीक होने का श्रेय अक्षय कुमार को दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, अक्षय सर की वजह से मैं वापस लौट पाया हूं। उन्होंने मुझे दूसरी जिंदगी दी है। उनकी वजह से मैं दोबारा चल पा रहा हूं।
अक्षय कुमार के अलावा जगन शक्ति ने 'मिशन मंगल' की स्टारकास्ट रहीं एक्ट्रेसस की भी तारीफ की और कहा कि बीमारी के वक्त इन सभी ने काफी साथ दिया। विद्या बालन तो हर रोज स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लेती थीं।

गौरतलब है कि जगन शक्ति किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे तभी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर चक्कर आ गया और वो गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान पता चला कि उनके मस्तिष्क में क्लॉट है। बहरहाल, अब सर्जरी के बाद वो ठीक हैं।
अक्षय कुमार की बात करें तो इन दिनों सुपरस्टार बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। यहां जानें अक्षय कुमार के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications