लूप लपेटा एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन आकाश भाटिया कर रहे है। ये फिल्म जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की स्टारकास्ट में जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन लीड रोल में नज़र आयें हैं। फिल्म का पहला पोस्टर 8 जनवरी 2022 को रिलीज हुआ है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें रिलीज यह फिल्म 4 फरवरी को ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
कॉमेडी- थ्रिलर- संस्पेंस में कुछ अलग, कुछ नया देखना चाहते हैं तो 'लूप लपेटा' एक बार जरूर देखी जा सकती है। फिल्म में तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन ने अच्छा काम किया है।