2021 के सेकेंड हॉफ में इन फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार- बेल बॉटम, जर्सी, अनेक, लूप लपेट समेत 10 फिल्में
कोरोना के दौरान लॉकडाउन में भी बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। जहां साल के शुरुआत में कुछ फिल्मों ने सिनेमाघर की ओर रुख किया, वहीं कुछ ने ओटीटी को ही थामे रखा। बहरहाल, अब हम साल का सातवां महीना भी खत्म होने को आया है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस साल अब तक का सफर औसत ही रहा है।
कुछ फिल्मों के कंटेंट को बहुत सराहा गया, लेकिन ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बहरहाल, इस साल आने वाली फिल्मों की लिस्ट दर्शकों को उत्साहित कर सकती है।

देश में लॉकडाउन खत्म होते ही कई मेकर्स ने अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए निकल पड़े थे। जहां अक्षय कुमार जैसे कलाकार ने एक के बाद एक दो- तीन फिल्मों को खत्म कर लिया, वहीं कई कलाकार अपनी अधूरी छूटी फिल्मों को पूरा करते नजर आए।
हालांकि अभी तक देश- दुनिया में पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खुले हैं। लेकिन कई फिल्में रिलीज होने की सूची में शामिल है। कोई शक नहीं कि रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है, जहां कुछ थ्रिलर फिल्में हैं, तो कुछ कॉमेडी और कुछ एक्शन।
यहां देंखे, 2021 के सेकेंड हॉफ में आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











