'लूप लपेटा' में तापसी और ताहिर के साथ दिखेंगी 'स्कैम 1992' और 'द फैमिली मैन' एक्टर श्रेया धनवंतरी!
'स्कैम 1992' और 'फैमिली मैन' जैसी बहुचर्चित सीरिज में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी अपनी अगली फिल्म 'लूप लपेटा' में तापसी और ताहिर राज भसीन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में श्रेया अहम किरदार में दिखने वाली हैं। आकाश भाटिया के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी- थ्रिलर 22 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लूप लपेटा के निर्माता तापसी और ताहिर यानी सावी और सत्या की भूमिकाओं से मेल खाने के लिए लोकप्रिय और मजबूत अभिनेता की तलाश में थे, और पहले भी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के वजह से, निर्माता श्रेया के अभिनय कौशल को जानते थे और इसीलिए उन्होंने तुरंत श्रेया को जूलिया के क़िरदार के लिए चुना।

श्रेया धनवंतरी कहती है कि, "मेरे लिए इस फिल्म में काम करने के कई कारण थे। मुझे जो किरदार ऑफर किया गया था वह इतना दिलचस्प था कि मैं मना नहीं कर सकी। मैंने मेरा पहला कदम तनुज और अतुल के साथ एलीप्सिस से उठाया है । इस फिल्म का शीर्षक भी काफी आकर्षक है। और मुझे हमेशा से ही कुछ नया और क्रेजी करना था जो लूप लपेटा में है!"
सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर), आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित और आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित 'लूप लपेटा' इस साल रिलीज होगी।
"लूप लपेटा" की कहानी एक लड़की (सावी) के इर्द-गिर्द केंद्रित है जो कि ऐसे परिस्थिति में होती है जिसका प्रेमी (सत्या) अनजाने में एक संकट में फंस जाता है। उसके पास जल्द से जल्द अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।
बता दें कि लूप लपेटा 1998 में रिलीज हुई जर्मन की सुपरहिट क्लासिक फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है।जिसका निर्देशन Tom Tykwer ने किया था.. और Franka Potente, Moritz Bleibtreu, Herbert Knaup, Nina Petri जैसे सितारे लीड रोल में थे। इस फिल्म को ऑस्कर्स में भी नॉमिनेट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












