..................... जाने-माने फोटोग्राफर से निर्माता बने अतुल कसबेकर ने किए लूप लपेटा के पोस्टर शूट | Atul Kasbekar Shoots Taapsee Pannu And Tahir Raj Bhasin Looop Lapeta Poster - Hindi Filmibeat

जाने-माने फोटोग्राफर से निर्माता बने अतुल कसबेकर ने किए लूप लपेटा के पोस्टर शूट

By Filmibeat Desk

प्रसिद्ध फोटोग्राफर अतुल कसबेकर, जो तनुज गर्ग और सोनी पिक्चर्स के साथ लूप लपेटा के निर्माताओं में से एक हैं, ने अपने करियर के 200वें फिल्म प्रचार अभियान को शूट करनेका अवसर पा लिया । और दिलचस्प बात यह है कि , तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन अभिनीत उनकी अपनी आगामी फिल्म "लूप लपेटा" के साथ ही यह सयोंग जुड़ कर आया है ।

फैशन की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम होने के बावजूद, फिल्म के पोस्टर की शूटिंग उनके लिए दूसरी प्रकृति है।

Loop Lapeta

अतुल कसबेकर कहते हैं, "कैमरा मेरा पहला प्यार है, प्रोड्यूसर होने के नाते मुझे अनुमति है कि मैं पब्लिसिटी कैंपेन में भी वो विजुअल शेप दूं । मैं 3 दशकों से फिल्मों के अभियानों के लिए की शूटिंग कर रहा हूं और यह फ़िल्म वास्तव में विशेष है ।"

"लूप लपेटा" 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। टीज़र की घोषणा होते ही उसने काफ़ी चर्चा बटोरी थी और अब लोगों में फिल्म के पोस्टर को देखने की उत्सुकता है जिसे रविवार को मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो में शूट किया गया था।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित, आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित 'लूप लपेटा' इस साल रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X