X
होम टॉप-लिस्ट

अमरीश पूरी के दमदार टॉप 10 किरदार

Author Sandhya Yadav | Updated: Thursday, June 23, 2022, 07:37 PM [IST]

बॉलीवुड के महान खलनायकों की बात की जाए तो अमरीश पूरी को सबसे पहले याद किया जाता है। 80 और 90 के दशक में अपनी दमदार आवाज और डरावने अंदाज के लिए जानें, जाने वाले अमरीश पूरी उस समय के फिल्म प्रेमियों के मन में अपने भयानक विल्लन के किरदार से बेहद गहरी छाप छोड़ी थी। इस लिस्ट में हम आपको कभी न भूलने वाले अमरीश पूरी के 10 फिल्म किरदारों के बारें में बताने जा रहें हैं, जो आज के भी समय में हर बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के दिलों में जिन्दा है।


cover image
मि. इंडिया
1

1987  रिलीज़ हुई सुपरहीरो फिल्म 'मिस्टर इंडिया' फिल्म में सुपर विल्लन के किरदार 'मोगैंबो' के रूप में अमरीश पूरी दिखाई दिए थे। इस इस सुपर विल्लन ने इस फिल्म में जान डाल दी थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्री देवी लीड रोल में नज़र आयें थे।

नगीना 1986
2

फिल्म 'नगीना' के इस दमदार और खतरनाक तांत्रिक 'भैरोनाथ' के किरदार ने लगभग हर फिल्म दर्शक के मन में खौफ पैदा कर दिया था। तांत्रिक 'भैरोनाथ' की यह यादगार भूमिका भी 'अमरीश पूरी' की बेस्ट भूमिकाओं में से एक है। 

करण अर्जुन
3

1995 में रिलीज़ हुई फिल्म 'करन अर्जुन' में दमदार 'ठाकुर दुर्जन सिंह के किरदार को अमरीश पूरी ने बेहद बेहतरीन रूप से निभाया था। 2 खान एक्टरों पर यह एक विल्लन बेहद भरी पड़ा था। 

तहलका
4

फिल्म तहलका के पावरफूल विल्लन जनरल डोम आज भी फिल्म दर्शकों के दिलों में जिंदा है। इस खतरनाक विल्लन की भूमिका में अमरीश पूरी ने लोगों के मन कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी थी। 

सौदागर
5

फिल्म सौदागर में अमरीश पूरी का दो बड़े अभिनेताओं के साथ काम करना काफी मुश्किल भरा काम था, लेकिन इस फिल्म में अमरीश पूरी ने अपने किरदार चुनिया के लिए खूब तारीफ़ बटोरीं और आज भी दर्शक इस 'चुनिया मामा' को भुला नहीं पायें हैं। 

कोयला
6

सुपरहिट फिल्म कोयला में अमरीश ने अभिनेता शाहरुख़ को दमदार विल्लन 'राजा साहब' के किरदार में बराबर की टक्कर दिए थे। यह राजा साहब अइयाश और बेहद दुष्ट इंसान था इस भूमिका को निभा कर अमरीश पूरी ने राजा साहब को जिन्दा कर दिया था। 

दिलवाले दुल्‍हनिया ले जायेंगे
7

बहु चर्चित हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में अमरीश पूरी काजोल के पिता बने बलदेव सिंह के रूप में नज़र आएं थे, जो काफी सख्त, गुस्से वाले थे। लेकिन सख्त पिता के अंदर उनका नरम दिल इस डायलॉग 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' से दिखाई दिया जो दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग छाप छोड़ गया। 

परदेस
8

फिल्म परदेस में भी किशोरी लाल की भूमिका में नज़र आयें अमरीश पूरी एक बेहद सख्त पिता के तौर पर नज़र आयें जो अपनी बेटे की गलतियों को छुपाता लेकिन किसी की खुशियां उसकी गलतियों की बलि चढ़े, यह उसे गवारा नहीं है। आई लव माय इंडिया के इस सांग से और उनके करेक्टर के लिए लोगों ने उनकी जम कर तारीफ़ की। 

गदर: एक प्रेम कथा
9

जानी मानी सुपरहिट फिल्म 'अशरफ अली' के किरदार में नज़र आयें अमरीश पूरी ने इस फिल्म में जितने बेहतरीन रूप से एक पाकिस्तानी सख्त गुस्सैल पिता की भूमिका निभाई उतनी ही अच्छे तरीके से एक खलनायक की भी भूमिका निभाई थी। 

नायक: द रियल हीरो
10

फिल्म नायक में एक खतरनाक अनपढ़ मंत्री 'बलराज चौहान' के रोल में नज़र आयें अमरीश पूरी फिल्म में अनिल कपूर को बराबर की टक्कर देते हुए दिखाई दियें हैं। उनका यह आखरी सुपरहिट किरदार था। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+