लफंगे परिंदे वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका नील नितिन मुकेश, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आये। कहानी : नील नितिन मुकेश फिल्म में लंफंगे बनें हैं। वो आंख पर पट्टी बांधकर लोगों से बॉक्सिंग करता है। दीपिका पादुकोण को स्केट पहनकर डांस करने का शौक है और रियलिटी शो जीतकर नाम कमाना चाहती है। नील नितिन मुकेश के हाथों एक एक्सीडेंट हो जाता है, जिसकी वजह से दीपिका अंधी हो जाती हैं। जिसके कारण नील दीपिकी की आंख बनने की कोशिश करता हैं, दीपिका के अंधे हो ने की वजह सिर्फ नील है ये बात सिर्फ नील को पता होती है, लेकिन एक दिन उसका राज खुल जाता है और वह दीपिका की नजरों में गिर जाता है। किस तरह से दीपिका-नील एक होते हैं यही कहानी बैं लंफंगे-परिंदे की।