बेटे नील के लिए गाना चाहते हैं नीतिन मुकेश

nitin-mukesh
पार्श्व गायक नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के लिए ज्यादा गीत तो नहीं गाए हैं लेकिन उनका कहना है कि यदि वह अपने बेटे व अभिनेता नील नितिन मुकेश के लिए गाकर फिल्मोद्योग में वापसी करते हैं तो उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी। नितिन ने कहा, "मैं फिल्मों में और अधिक नहीं गा रहा हूं। मैं केवल मंचीय प्रस्तुतियां देता हूं। अब परिदृश्य बदल गया है। मेरे काम करने का तरीका बहुत दुर्लभ है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं नील के लिए गाऊंगा।"

देखें : लफंगे-परिंदे की तस्वीरें

किसी भी अन्य पिता की तरह नितिन का भी सपना है कि उनका बेटा बॉलीवुड का शीर्ष अभिनेता बने लेकिन वह यह भी कहते हैं कि नील बहुत अच्छे गायक भी हैं। 'सो गया ये जहां" (तेजाब) और 'माई नेम इज लखन" (राम लखन) जैसे गीतों में अपनी आवाज दे चुके नितिन कहते हैं, "वह बहुत अच्छे गायक हैं। मैं उन्हें खुश देखना चाहता हूं और मेरी ख्वाहिश है कि वह जो भी काम करें उसमें शीर्ष पर पहुंचें। मैं जानता हूं कि उनमें अभिनय के लिए जुनून है और मैं उन्हें देश के शीर्ष अभिनेता के रूप में देखना चाहता हूं। जब वह अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे तो गाएंगे भी। गायन में भी बहुत अधिक एकाग्रता की जरूरत होती है।"

नितिन कहते हैं कि जब नील 'लफंगे परिंदे" जैसे खतरनाक स्टंट्स के दृश्य देते हैं तो वह घबरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब नील उन्हें इस तरह के दृश्यों के विषय में नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा, "अब वह मुझे कुछ नहीं बताते हैं क्योंकि मैं चिंतित हो जाता था। मैं पूरी रात जागता रहता था और मुझे इससे बहुत परेशानी होती थी। जब वह 'जॉनी गद्दार" कर रहे थे, मैं बहुत डरा हुआ था उसके बाद से उन्होंने मुझे कुछ भी बताना बंद कर दिया है। जब वह ऐसा कर चुके होते हैं तब मुझे बताते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X