जुड़वा 2 एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, जैकलीन, तापसी पन्नु और अनुपम खेर मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 29 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म जुड़वाँ का दूसरा भाग है।
Judwaa2 Review..फिल्म जुड़वा के टक्कर की नहीं लेकिन वरुण धवन ने जीत लिया दिल
जुड़वा 2 की शुरुआत एक कपल से होती है जो पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। जल्द ही मां लेबर में होती है और पिता हॉस्पिटल के लिए रास्ते में होता है। जब वो दो जुड़वा बच्चों को जन्म देती है और डॉक्टर बताता है कि बच्चों में रिफ्लेक्स एक है जो कि हॉस्पिटल के अलग करने से पहले खुला हुआ था। हालांकि ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं चलती है और स्मगलर किंगपिन चार्ल्स (जाकिर हुसैन) जो बच्चों के पिता से एयरपोर्ट पर मिला था और उसे फॉलो करते करते अस्पताल तक पहुंच जाता है।काफी लड़ाई के बाद वो एक न्यू बोर्न बेबी को लेकर चला जाता है। वो पकड़ा भी जाता है लेकिन वो झूठ बोलता है कि उसने बेबी को मार दिया है।