कूली नंबर 1 रीमेक के बाद- वरुण धवन इस धमाकेदार सीक्वल का कर सकते हैं एलान?
कलंक के बाद, वरुण धवन अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी कूली नंबर वन के रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान फाइनल हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में राइटर- डाइरेक्टर फरहाद सामजी ने कहा है कि जुड़वा सीक्वल यानि की जुड़वा 3 को भी सोचा जा रहा है। इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन आइडिया की जरूरत है।
बता दें, फरहाद सामजी ने ही इससे पहले जुड़वा 2 और कूली नंबर 1 रीमेक की स्क्रिप्ट लिखी है। जुड़वा 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है।

लिहाजा, इसके सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर फरहाद ने कहा, 'जुड़वा 3 के लिए अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए। इसके लिए एक बेहतरीन विचार की जरुरत है। उदाहरण के लिए गोलमाल के बाद इसके दूसरे पार्ट के बीच 7 साल का गैप था। क्योंकि जब हमारे पास एक अच्छा विचार नहीं है तो हम फ्रेंचाइजी को ऐसे ही आगे तक नहीं ले जा सकते। ऐसा ही कुछ यहां भी है।
उन्होंने आगे कहे- हम एक फिल्म सिर्फ इसीलिए नहीं बना सकते क्योंकि साजिद नाडियाडवाला जैसे प्रोड्यूसर का विश्वास हमारे साथ है। एक लेखक और फिल्ममेकर के तौर पर ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये सुनिश्चित करूं कि हम सिर्फ इसीलिए न फिल्म बनाएं कि हमें बनानी है।'


Click it and Unblock the Notifications











