जुड़वा 3 का तहलका, सलमान खान या वरुण धवन- कौन मचाएगा धमाल ?
बॉक्स ऑफिस पर दो बार 'जुड़वा' फिल्म का धमाल देखने को मिला है। सलमान खान वाली जुड़वा हो या फिर वरुण धवन वाली जुड़वा 2, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और फैंस को खुश किया। लेकिन इस कड़ी में लेटेस्ट अपडेट ये आ रहा है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला जुड़वा 3 बनाने पर विचार कर रहे हैं। अगर 'जुड़वा' फिल्म का नया सीक्वल रिलीज होता है तो ये जानना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में कौन लीड एक्टर होगा, सलमान खान या वरुण धवन।
'जुड़वा' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धमाल मचाया है यही वजह है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर इस फिल्म का दायरा बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन खुद साजिद नाडियाडवाला बहुत कंफ्यूज होंगे कि वह किसे लीड रोल दें। मीडिया रिपोर्ट से इस बात का अंदेशा लगा है कि जुड़वा 3 आने वाली है।

अहम सवाल ये है कि जुड़वा 3 में हीरो कौन होगा। अभी तक निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म जुड़वा 3 और इससे जुड़ा कोई ऐलान नहीं किया है। साथ ही इस तरह की खबरों पर कोई ऑफिशियल मुहर भी नहीं लगी है।


Click it and Unblock the Notifications











