नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण धवन..कर ली पूरी प्लानिंग
वरुण धवन इस समय अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। उनकी हर फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो रही है। अब वरुण धवन खुद को एक खूबसूरत गिफ्ट देने जा रहे हैं। जी हां वो जल्द ही सूजीत सरकार की अक्टूबर की शूटिंग कर बिल्कुल नए अपार्टमेंट में शिफ्ट करने वाले हैं।
उन्होंने अपने घर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा #MyHouse. असल में वरुण धवन दिल्ली में अक्टूबर की शूटिंग कर रहे हैं और इन दिनों लगातार होटल में रह रहे हैं इसलिए अभी नए घर में शिफ्ट करने का मतलब नहीं है। वो फिल्म की शूटिंग खत्म कर शिफ्ट करना चाहते हैं।

दिवाली की छुट्टियों के दौरान वरुण धवन मुंबई में कुछ दिनों के लिए थे और इस दौरान उन्होंने अपने घर में शिफ्ट करने की पूरी प्लानिंग की और साथ ही कई दीवाली पार्टी में भी दोस्तों के साथ गए। फिलहाल वरुण धवन अक्टूबर की शूटिंग की वजह से दिल्ली वापस लौट चुके हैं।
आपको बता दें कि इस साल वरुण धवन की दो फिल्में बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 रिलीज हुई है और दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और दोनों 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।


Click it and Unblock the Notifications











