'जुड़वा 2' ने पूरे किए रिलीज के 4 साल, वरुण धवन ने लिख डाली ये बात!

सुपरस्टार वरुण धवन निश्चित ही काफी जल्दी उन सितारों में शामिल हो चुकें हैं जिनको काफी पसंद किया जाता है। आज वरुण धवन अपनी फिल्म जुड़वा 2 के 4 सालों को सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन ने एक तस्वीर साझा की है जो कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में उन्होने जुड़वा 2 के 4 साल सेलिब्रेट करने की बात कही थी।

इसी को लेकर वरुण धवन ने लिखा है.. 'इस टीम के साथ काम करने की काफी यादें हैं।' इसके साथ उन्होने फिल्म की स्टारकास्ट तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज को भी टैग किया है।

varun dhawan, judwaa 2, वरुण धवन, जुड़वा 2

वरुण धवन को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैँ। साल 1997 में डेविड धवन ने फिल्म 'जुड़वा' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे। वहीं करिश्मा कपूर और रंभा सलमान की हीरोइन बनीं थीं।

रीमेक बनाया

रीमेक बनाया

ये फिल्म पर्दे पर खूब पसंद की गई थी। इसके बाद साल 2017 में डेविड धवन ने अपनी ही फिल्म कारीमेक बनाया जिसमें उन्होंने अपने बेटे वरुण धवन को सलमान के रोल में कास्ट किया। फिल्म के गाने तो दर्शकों को पसंद भी आए लेकिन फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

गोविंदा की नकल करने की नाकामयाब कोशिश

गोविंदा की नकल करने की नाकामयाब कोशिश

फैंस का कहना था कि वरुण धवन ने काफी अच्छी कोशिश की है लेकिन फिल्म पहले वाली की तरह नहीं बन पाई। इसी तरह की प्रतिक्रिया वरुण धवन को कुली नंबर 1 के समय मिली थी। लोगों का कहना था कि गोविंदा की नकल करने की नाकामयाब कोशिश वरुण धवन ने की है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

फिलहाल वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। वर्कफ्रंट पर वो इस समय कृति सैनन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।

तस्वीरें भी सामने आईं थीं

तस्वीरें भी सामने आईं थीं

कुछ समय पहले फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। इस फिल्म लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं और अमर कौशिक फिल्म के निर्देशक हैँ।

2022 में रिलीज

2022 में रिलीज

हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है और इसका एक कारण कोरोना वायरस ही है। फिल्म अगले साल यानि 2022 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X