हैप्पी फिर भाग जाएगी वर्ष 2018 की आगामी रोमंटिक कॉमेडी फिल्म है, बता दें कि ये फिल्म हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वेल है जिसमें डायना पेंटी नजर आई थी। बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और डायना पैंटी दोनो दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल का जबरदस्त अभिनय देखने को मिलने वाला है। बता दें, इस बार फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं बल्कि चीन में शूट हुई है। पहली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी जिमी शेरगिल अपनी होने वाली पत्नी डायना पेंटी को ढूंढ रहे रहे है और गलती से बार बार वो सोनाक्षी सिन्हा के पीछे पड़ जाते है क्योंकि उनका भी हैप्पी की नाम होता है।
पड़ोसी देशों पर चुटकुले और जबरदस्त कॉमेडी लेकर आए हैं मुदस्सर अज़ीज़। फिल्म की दोनों हैप्पी और सिचुएशनल कॉमेडी आपको देंगी पूरा एंटरटेमेंट। मुदस्सर अजीज फिल्म में हाक्का नूडल्स में शानदार तरीके से पंजाबी तड़का लगाते हैं। ये तड़का आपको पैसा वसूल एंटरटेमेंट देते हैं जो आप मिस नहीं कर सकते।