Funny video: फ्लोर छोड़कर भाग रहे थे रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा ने पीछे से पकड़ा लिया कॉलर

By Salman

सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म हैप्पी भाग जाएगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म की रिलीज के बाद भी प्रमोशन हर तरह से कर रही है। बता दें कि फिल्म तो रिलीज हो चुकी है और काफी अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे है। इस वीडियो में वो सोनाक्षी सिन्हा के पास से भागने की कोशिश कर रहे है लेकिन सोनाक्षी ने उनको पीछे से पकड़ा हुआ और भागने नहीं दे रही है। इस पर सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है कि अरे तुम कहा चले बाबा..हैप्पी को भागने दो।

बता दें कि इस लाइन का प्रयोग करके और इस वीडियो को अपलोड करके सोनाक्षी ने फिल्म की प्रमोशन कर डाली है। गौरतलब है कि सोना और रणवीर सिंह की आपस में काफी जमती है और दोनो काफी अच्छे दोस्त भी है।

ranveer singh, sonakshi sinha, happy phirr bhag jayegi, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, हैप्पी फिर भाग जाएगी

फिल्म लुटेरा में दोनो साथ में नजर आए थे और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए दोनो ने बेहतरीन अभिनय किया था जिसका तारीफें हुई थी।

अब इस वीडियो को पोस्ट करके फिर से सोनाक्षी ने अपनी दोस्ती के बारे में बताया है। बता दें कि रणवीर सिंह भी इस समय फिल्म सिंबा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग चल रही है।

सोनाक्षी की इस फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो 5 करोड़ की ओपनिंग के साथ हैप्पी फिर भाग जाएगी सोनाक्षी सिन्हा की सोलो फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा के नाम ये खिताब था जिसने पहले दिन 4.80 करोड़ की कमाई की थी। सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को जहां एक तरफ तारीफें मिली तो वहीं काफी निगेटिव रिव्यूज भी मिले थे। फिलहाल आप देखिए ये फनी वीडियो जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X