हैप्पी भाग जाएगी 3- सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी का धमाका- जल्द आएगी तीसरी किस्त?
अभिनेत्री डायना पेंटी की फिल्म हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल हैप्पी फिर भाग जाएगी में सोनाक्षी सिन्हा नजर आईँ थीं और उसमें डायना का भी शानदार किरदार था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं हैप्पी भाग जाएगी 3 की। बता दें कि दोनो ही फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया था और लोगों को इस फिल्म ने काफी ज्यादा गुदगुदाया था।
डायना पेंटी अभिनीत 2016 की फिल्म की अगली कड़ी में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के निर्देशक ने कहा कि वह अभी तक इस योजना को पूर्ण रूप नहीं दे पाए हैं लेकिन इसे बनाने की योजना चल में है।

मुदस्सर अजीज ने पीटीआई से कहा, "दर्शकों ने हमारे फ्रैंचाइज़ी को इतना प्यार दिया है कि हम इसके बारे में उनके प्रति आभारी महसूस करते हैं। अब देखना ये है कि इस शानदार फिल्म का तीसरा हिस्सा कब रिलीज होता है।
सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल इस समय फिल्म दबंग 3 में काफी ज्यादा व्यस्त चल रहीं हैं और लोगों को उनकी फिल्म का इंतजार है। हैप्पी फिर भाग जाएगी में उनके शानदार अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











