सलमान ने दिलाई 2 ब्लॉकबस्टर, अक्षय के साथ Dhamaka, फिर भी Flop हैं ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड में ऐसी कम ही एक्ट्रेसेस हैं जिनकी डेब्यू फिल्म ही ब्लॉकबस्टर हो.. शुरूआत सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ हो। ऐसी खुशकिस्मत एक्ट्रेस हैं सोनाक्षी सिन्हा.. कल सोनाक्षी सिन्हा की मच अवेटेड फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे चीन में फंसी पंजाबी कुड़ी का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म को हिट कराने का पूरा बार सोनाक्षी के ही कंधों पर है.. लेकिन मुश्किल यहीं खड़ी हो सकती है।
[DHOOM 4 से आउट हुए सलमान-शाहरुख, हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, 2019 धमाका]
दरअसल, सोनाक्षी ने अपनी शुरूआत ब्लॉकबस्टर फिल्म से जरूर की है.. उन्होंने कई बड़ी फिल्में भी की हैं लेकिन जब बात फिल्म हिट कराने की आती है तो सोनाक्षी फ्लॉप हो जाती हैं। सोनाक्षी कि फिल्मों की लिस्ट देखें तो उन्होंने अब तक सिर्फ चार ही सफल फिल्में दी हैं जिनमें तीन ब्लॉकबस्टर हैं और 1 हिट.. आपको जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि ये चारों फिल्में सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की वजह से हिट हुई हैं। ये चार फिल्में हैं दबंग, दबंग 2, राउडी राठौर और सन ऑफ सरदार। वहीं सोनाक्षी की बाकी की फिल्में फ्लॉप और सुपरफ्लॉप ही हैं।

ऐसे में देखा जाए तो हैप्पी फिर भाग जाएगी उनके लिए एक मौका है खुद को साबित करने का। ऐसा नहीं है सोनाक्षी ने सारी खराब ही फिल्में की हैं उनकी कई फ्लॉप फिल्मों में शानदार कहानी और सोनाक्षी की एक्टिंग देखने को मिली है। लेकिन इसे लक कहें या गलत टाइमिंग उनकी कोई फिल्म काम नहीं कर सकी। बहरहाल, आगे जानें सोनाक्षी की टॉप 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











