गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित आगामी भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो एक भारतीय वायु सेना पायलट हैं। जिन्होंने 1999 में कारगिल वार में बहुत ही बहादुरी से भारतीय सेना की मदद की थी और घायल जवानों को रेस्क्यू किया था। कहनी लखनऊ की गुंजन सक्सेना (जाह्नवी) का बचपन से एक ही ख्वाब होता है, पायलट बनना। लेकिन शुरुआत में इसे बचपना और बाद में जिद का नाम दे दिया जाता है क्योंकि लोगों के अनुसार "लड़कियां पायलट नहीं बन सकतीं"। बड़े भाई से लेकर गुंजन की मां तक उसे सपने भूल जाने की सलाह देते हैं। भाई कहता है-"बाहर की दुनिया बहुत अलग है गुंजन"। लेकिन गुंजन के ख्वाबों का साथ देते हैं उसके रिटायर्ड कर्नल पिता (पंकज त्रिपाठी)। जिन्होंने अपने बेटे और बेटी में कभी कोई भेद नहीं किया। एक बात जो गुंजन की कहानी को खास बनाती है, वह है उनकी सोच। जो कभी लिंग भेद में फंस कर नहीं रही। यह उनके पिता का ही प्रभाव रहा होगा। वह बचपन से पायलट बनना चाहती थीं और वह बनीं। सामाजिक दायरे में कई लोगों ने उन्हें कमतर समझने की कोशिश की, कुछ ने पीछे ढ़केलने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने सपनों का पीछा किया.. पूरी ईमानदारी और जज्बे के साथ। देखें गुंजन सक्सेना का पोस्टर और तस्वीरें गुंजन सक्सेना का पहला पोस्टर 29 अगस्त 2019 को जाह्नवी कपूर द्वारा रिवील किया गया था। जानें फिल्म के सभी स्टारकास्ट और क्रू गुंजन सक्सेना अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी, देश भर में महामारी के कारण बढ़ते लॉकडाउन के बाद फिल्ममेकर करण जोहर ने ये ऐलान किया था के फिल्म, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल का नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त 2020 को वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होगा।
'गुंजन शर्मा- द कारगिल गर्ल' राष्ट्रगान या वंदे मातरम सुनाकर, या फहराते हुए तिरंगे को दिखाकर नहीं.. बल्कि ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा द्वारा देशभक्ति का ऐसा गजब एहसास जगाती है, जो आपके दिल को छू जाएगी।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/gunjan-saxena-the-kargil-girl-movie-review-janhvi-kapoor-netflix/articlecontent-pf283430-091716.html