'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' TRAILER- जाह्नवी और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म से बंधी उम्मीदें, दमदार

By Filmibeat Desk

जाह्ववी कपूर स्टारर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' 12 अगस्त 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। आज फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो कि तारीफ के काबिल है। फिल्म में जाह्ववी इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, पिता के रोल में पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म के निर्देशक हैं शरण शर्मा और प्रोड्यूस किया है करण जौहर ने।

ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में गुंजन सक्सेना के संघर्ष और प्रेरणादायक जीवन को बारीकी से दिखाया जाएगा। गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में अंगद बेदी और विनीत कुमार सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Gunjan Saxena The Kargil Girl

यह फिल्म पहले 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में टलती चली गई। अब इसे सीधे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। खास बात है कि यह जाह्नवी कपूर की महज दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। लिहाजा, उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है।

बता दें, गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पॉयलट होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X