गुंजन सक्सेना विवाद: IAF पायलट ने लगाया करण जौहर पर झूठ फैलाने का आरोप, जाह्नवी की बढ़ती मुसीबतें
जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना ने काफी तारीफें बटौरी। जाह्नवी के करियर की ये पहली बायोपिक है। लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद भी खड़ा होता नजर आ रहा है। इंडियन एयर फोर्स में गुंजन सक्सेना के साथ सेवा करने वाली एक सेवानिवृत्त IAF पायलट ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना की जिंदगी से प्रेरित हैं।
इस फिल्म को लेकर भारतीय वायु सेना में सेवानिवृत्त विंग कमांडर नमृता चंडी ने लेटर लिखा और फिल्म की आलोचना की। विंग कमांडर नमृता चंडी ने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने खुद इस क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कभी भी ऐसे दुर्व्यवहार को न देखा है न ही सामना किया है। वर्दी में सच्चे और ईमानदार लोग होते हैं। जबकि फिल्म में तो अलग ही चित्रण किया गया है।
gunjan saxena the kargil girl controversy karan johar dharma production janhvi kapoor movie जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन फिल्म विवाद


Click it and Unblock the Notifications